एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में एक लाख से अधिक सरकारी भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं।
आने वाले ढाई वर्षों में साढ़े तीन लाख से अधिक नई भर्तियां करने का लक्ष्य है।
शिक्षा बजट 38 हजार करोड़ से ज्यादा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का शिक्षा बजट पिछले वर्षों में करीब 5 हजार करोड़ रुपये के स्तर से बढ़कर अब लगभग 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
उन्होंने प्राथमिक शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट शून्य होने को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का कुल बजट अब बढ़कर 4 लाख 48 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 1.70 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है।
5 से बढ़कर 33 हुए मेडिकल कॉलेज
स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2002 में मध्य प्रदेश में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे।
अब इनकी संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इन मेडिकल कॉलेजों में करीब 8 हजार सीटें उपलब्ध हैं।
बिजली उत्पादन क्षमता 32 हजार मेगावॉट पार
ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता 32 हजार मेगावॉट से अधिक हो चुकी है।
उनके मुताबिक इससे उद्योगों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी बिजली आपूर्ति को मजबूती मिली है।
सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना विकास को लेकर कहा कि प्रदेश में अब तक 5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों का निर्माण कराया गया है।
प्रमुख शहरों को आधुनिक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
खेल सुविधाओं का भी विस्तार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि युवा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और खेल जैसे क्षेत्रों में विकास को गति देने पर सरकार का लगातार फोकस है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!