खबर
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब: जीतू पटवारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 5:27 pm
शेयर करें:
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब

कांग्रेस ने युवाओं, इंदौर की जनता और पत्रकार साथियों का जताया आभार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की जनता, प्रदेशभर से आए युवाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि जंतर-मंतर से उठी छात्रों की आवाज इंदौर में जनसैलाब बनकर गूंजी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस आयोजन के माध्यम से देश के युवाओं को अपनी बात रखने का राष्ट्रीय मंच दिया है।

इंदौर के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर यह स्पष्ट कर दिया कि वे शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और अपने भविष्य के सवालों पर चुप नहीं रहेंगे।

यह बात ‘छात्रों की गूंज’ के आयोजन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

पटवारी ने कहा कि भाजपा ने इस आयोजन को ‘झूठ की गूंज’, ‘स्क्रिप्टेड ड्रामा’ और ‘सर्कस’ बताकर बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन युवाओं और जेन-जी व जेन-अल्फा पीढ़ी ने मैदान में उतरकर इसका करारा जवाब दिया।

लाखों की संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आयोजन स्थल पर युवाओं व उनके अभिभावकों की भारी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि युवाओं की सामूहिक आवाज का मंच था।

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा उठाई गई आवाज को बदनाम करने के लिए उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ तक कहा गया और आंदोलन पर विदेशी फंडिंग जैसे आरोप लगाए गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन को रोकने के लिए प्रशासन के जरिए बसों और गाड़ियों को रुकवाया गया, झूठे पोस्टर लगाए गए और दूरदराज से आए छात्रों को कई किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर किया गया। इसके बावजूद युवाओं के उत्साह को रोका नहीं जा सका।

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सवाल आज भी वही है, जब शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, तो केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त और सस्ती क्यों नहीं हो सकती? सरकार को आरोप लगाने और ध्यान भटकाने के बजाय युवाओं के इन बुनियादी सवालों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के मूल सवालों से ध्यान भटकाने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है। युवाओं की शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और भविष्य के सवालों का जवाब देने के बजाय पूरे कार्यक्रम को एक अलग विवाद में बदलने की कोशिश हो रही है।

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को सुना है, उनके सवालों को राष्ट्रीय मंच दिया है और ‘छात्रों की गूंज’ को देश की आवाज बनाया है। कुछ समय पहले इसी तरह के मीम और रील्स पर लेख प्रकाशित हुए हैं, जिनमें स्वस्थ लोकतंत्र में व्यंग्य को भी विरोध की एक अभिव्यक्ति माना गया। भाजपा सवालों से बचने के लिए बार-बार भावनाओं का सहारा लेती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका का उदाहरण देने वाले प्रधानमंत्री को यह भी देखना चाहिए कि वहां डोनाल्ड ट्रंप तक पर मीम और राजनीतिक व्यंग्य होते हैं और वे सार्वजनिक रूप से उन पर प्रतिक्रिया भी देते रहे हैं। आज का युवा किसी नेता को भगवान मानकर नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य के सवालों के जवाब के लिए मंच पर देखना चाहता है।

‘छात्रों की गूंज’ इसी बदले हुए युवा भारत की आवाज है। पत्रकार वार्ता में दीपू यादव, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, मोती सिंह पटेल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

18 minutes ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

43 minutes ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 1 hour ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 1 hour ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 1 hour ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 1 hour ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 1 hour ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 1 hour ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 2 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 2 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 2 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 2 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 2 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 2 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 2 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 2 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 2 hours ago
शराब है खराब
Top News

शराब है खराब:बियर की बोतल में दिखे कीड़े; वायरल वीडियो सेे मचा हड़कंप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!