बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या: जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट इलाके में शनिवार देर रात एक 60 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की उसके बेटे चिंटू ने कथित तौर पर मारपीट करने के बाद आग लगाकर हत्या कर दी।
आरोपी हिरासत में
घटना के बाद आरोपी को घर से ही हिरासत में लिया गया। मृतका की पहचान रेखा देवी उर्फ मंजू के रूप में हुई है।
वह अपने बेटे के साथ दीवान मोहल्ला, दुल्ली घाट स्थित एक मकान में किराये से रहती थीं।
कमरे में मिला महिला का जला हुआ शव
पुलिस को रात करीब 1:30 बजे महिला को जलाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
दरवाजा खुलवाने के बाद अंदर महिला का जला हुआ शव मिला। आरोपित बेटा भी घर के अंदर मौजूद था।
पुलिस के मुताबिक, उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह छत से कूद गया, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
बचाने पहुंचे पड़ोसी को भी काटा
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान एक पड़ोसी महिला को बचाने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि चिंटू ने उस पर भी हमला किया और उसे दांत से काट लिया।
गांजे के नशे में होने का पुलिस का दावा
एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी नशे में था। पुलिस ने उसके गांजे के नशे में होने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ भी प्रतीत होता है। हालांकि, घटना के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी के नशे में रहने और मां के साथ विवाद करने की घटनाएं पहले भी होती थीं। इन दावों की भी पुलिस जांच कर रही है।
FSL टीम ने जुटाए सैंपल
घटना की सूचना के बाद पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए।
महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतका के देवर अमर साहनी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के साथ जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दुल्ली घाट इलाके में सनसनी फैल गई है।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!