तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत; चालक मौके से भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बायपास पर फीनिक्स सिटी के सामने अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक (निवासी मूसाखेड़ी) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खंडवा जिला का रहने वाला था और इंदौर में ड्राइवरी कर जीवनयापन करता था।
चालक बिना रुके मौके से भाग निकला
बताया जा रहा है कि देर रात वह किसी काम से बाइक पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बिना रुके मौके से भाग निकला। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
जांच जारी
युवक के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। फिलहाल कनाड़िया पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!