तेज रफ्तार जीप पलटी: चार युवक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र के सयाजी स्क्वेयर पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बिना नंबर की थार जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार चार युवक घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सयाजी स्क्वेयर पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार जीप हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सयाजी होटल के पास तेज गति से दौड़ रही थार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलटी खा गई।
हादसा इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि थार में तीन से चार युवक सवार थे, जिन्हें हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे युवकों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बाहर निकाला।
राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अचानक एक वाहन आने से थार कार के चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर पलटी थार और मौके पर जुटी भीड़ दिखाई दे रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
अधिकारियों का कहना है कि घायलों की स्थिति, वाहन मालिक और दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर विजय नगर पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!