तेज रफ्तार कार मकान से टकराई: बेकाबू होकर पलटी; दूल्हे के 4 भाइयों की मौत, एयरबैग भी फट गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और एयरबैग तक फट गए।
मकान से जा भिड़ी कार
यह हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे पिपलोद क्षेत्र के गुड़ी-लुनहार गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने अचानक हैंड ब्रेक लगा दिया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटते हुए मकान से जा भिड़ी।
चार युवकों की मौके पर ही मौत
कार में कुल पांच युवक सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था, जिसने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।
हादसे में इनकी गई जान
मृतकों की पहचान मोहित (22), पुष्पक (24), ऋतिक (24), पवन और गोपाल के रूप में हुई है, जो अलग-अलग गांवों के निवासी थे।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल बेहद गमगीन हो गया।
जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!