स्पेशल कोर्ट का बड़ा आदेश: डीआईजी समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश; यह है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
विशेष सत्र न्यायालय ने एक बड़े और चौंकाने वाले फैसले में भोपाल के डीआईजी राजेश सिंह चंदेल सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने यह आदेश एक परिवाद मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को सुनाया। मामला करीब दो साल पुराना है और इसमें धोखाधड़ी के एक केस में समझौता कराने के नाम पर तीस लाख रुपए से अधिक की वसूली का गंभीर आरोप है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के थाटीपुर थाने में दिसंबर 2023 में विक्रम राणा और चंद्रलेखा जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले की आड़ में थाटीपुर थाना पुलिस ने कथित तौर पर समझौता कराने का लालच देकर पहले फरियादी पक्ष से पांच लाख अस्सी हजार रुपए ले लिए।
दोनों आरोपियों को थाने बुलाया
इससे बात नहीं बनी तो 24 दिसंबर 2023 को विक्रम राणा और चंद्रलेखा जैन दोनों आरोपियों को थाने बुलाया गया। वहां पुलिस ने पच्चीस लाख रुपए की और मांग रख दी। दबाव में आकर विक्रम राणा से नौ लाख पचहत्तर हजार और चंद्रलेखा के घर से पंद्रह लाख रुपए मंगवाए गए। इस तरह कुल चौबीस लाख पचहत्तर हजार रुपए वसूल किए गए। इसके बाद भी पुलिस ने तीस लाख रुपए और देने का दबाव बनाना जारी रखा।
जब रुपए देने से इनकार किया तो जेल भेज दिया
फरियादी पक्ष ने जब और रुपए देने से मना किया तो पुलिस ने अपना रंग दिखाया। आरोप है कि पुलिस ने विक्रम राणा को ही षड्यंत्रकारी बताकर जेल भिजवा दिया। परेशान होकर विक्रम के भाई अनूप राणा ने तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल से मिलकर पूरी आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसपी ने इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। थक-हारकर अनूप राणा ने फरवरी 2024 में सीधे न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज डिलीट-न्यायालय ने जताई नाराजगी
मामले की सुनवाई के दौरान विशेष सत्र न्यायालय ने थाटीपुर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज साक्ष्य के रूप में तलब किया। इस पर पुलिस ने न्यायालय में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि तीन जनवरी 2024 से पहले का सारा सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो चुका है। पुलिस के इस जवाब पर न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे साक्ष्य मिटाने की कोशिश माना।
किन-किन पर दर्ज होगा मुकदमा
फरियादी के अधिवक्ता अशोक प्रजापति के अनुसार विशेष सत्र न्यायालय ने सभी तथ्यों का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन एसपी और वर्तमान डीआईजी आईपीएस राजेश सिंह चंदेल, थाटीपुर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ, उपनिरीक्षक अजय सिंह सिकरवार और आरक्षक संतोष वर्मा के खिलाफ लूट, डकैती, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!