विशेष चेकिंग अभियान: नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर कार्रवाई; अब तक बने इतने चालान, यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए कवायद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्री बसों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के चारों यातायात जोनों में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्री बसों के दस्तावेजों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 685 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान जिन बसों में फायर सेफ्टी उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं पाए गए, अनाधिकृत स्थानों से सवारी चढ़ाने-उतारने, बिना वैध लाइसेंस वाहन संचालन, बसों में अवैध मॉडिफिकेशन तथा इमरजेंसी एग्जिट सही स्थिति में नहीं मिलने जैसी कमियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बसों के आरसी, परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। यातायात पुलिस द्वारा बस चालकों एवं संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की समझाइश भी दी गई।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!