बेटे ने की मां की हत्या: टेबल फैन सिर पर मारा; आरोपी हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के सिहोरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर रहे युवक ने बीच-बचाव करने आई अपनी मां की टेबल फैन से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना वार्ड नंबर-7 स्थित गढ़िया मोहल्ले की है।
खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी करण कोल सोमवार देर रात घर पहुंचा और पत्नी कांति बाई से खाना बनाने को कहा। पत्नी ने देर रात होने की बात कहकर मना किया तो करण गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर मां समझाने पहुंची
शोर सुनकर पास के कमरे में सो रहीं उसकी 65 वर्षीय मां गिरानी बाई कोल बाहर आईं और बेटे को शांत रहने की समझाइश दी। लेकिन आरोपी लगातार गाली-गलौज करता रहा। जब मां ने उसे घर से बाहर जाने को कहा तो वह और भड़क गया।
टेबल फैन मां के सिर पर दे मारा
आरोप है कि गुस्से में करण ने पास में रखा टेबल फैन उठाकर मां के सिर पर दे मारा। इसके बाद भी वह लगातार हमला करता रहा। बीच-बचाव करने आई पत्नी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। हमले में गिरानी बाई के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
आरोपी फरार
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के बड़े बेटे दशरथ को फोन पर सूचना दी गई। वह मौके पर पहुंचा और मां को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
तलाश जारी
एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!