बेटे ने किया पिता पर चाकू से हमला: गंभीर हालत में अस्पताल ले गई बेटियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। मल्हारगंज और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक में बेटे ने पिता पर हमला किया, तो दूसरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को निशाना बनाया गया।
बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला
मल्हारगंज थाना क्षेत्र के प्रजापतपुरा कुम्हार मोहल्ला निवासी रमेश कुमार नीमा पर उनके ही बेटे जयंत उर्फ मोनू ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है।
आरोपी बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और माता-पिता से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अचानक पिता की गर्दन और गले पर चाकू से वार कर दिया।
गले और गाल की सर्जरी की गई
हमले के दौरान दोनों बेटियों ने हस्तक्षेप कर पिता को बचाया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बहने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां गले और गाल की सर्जरी की गई।
घायल रमेश कुमार ने बेटे से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू
दूसरी घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार रात एक बदमाश ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला के पति प्रिंस ने जब विरोध किया, तो आरोपी लक्की ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!