सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इतने लाख की साइबर ठगी: बिन मांगे लोन का झांसा; किस्तों में लुटाए पैसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बेंगलुरु की नामी कंपनी में काम करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर साइबर ठगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गया और 7 लाख से ज्यादा रुपए गंवा बैठा। ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पहले भरोसा जीता, फिर अनचाहे लोन को बंद कराने का झांसा देकर किस्तों में मोटी रकम ऐंठ ली।
कैसे बिछाया जाल
मुरार के त्यागी नगर निवासी 32 वर्षीय विपिन कुमार सिंह ने अगस्त 2025 में एचडीएफसी बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था। आवेदन होते ही उनका डेटा लीक हो गया और अनजान नंबरों से कॉल्स की बाढ़ आ गई। इसी दौरान 'दिव्यांशु हंस' नाम के एक युवक ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताकर उनसे संपर्क किया।
विपिन ने पहले लोन लेने से मना कर दिया, क्योंकि उनका काम एचडीएफसी से हो चुका था। लेकिन ठग ने भविष्य का वास्ता देकर उन्हें 'Track My Loan' नामक ऐप पर दस्तावेज अपलोड करवा दिए। कुछ ही दिनों में उनके खाते में बिन मांगे आईसीआईसीआई बैंक से ₹24.91 लाख का लोन क्रेडिट हो गया।
घबराहट का फायदा उठाया
अचानक खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर विपिन बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने दिव्यांशु से संपर्क किया तो उसने बड़ी चतुराई से भरोसा दिलाया कि वह लोन को सिस्टम से क्लोज करा देगा। इसके बाद 'प्रोसेसिंग चार्ज' और 'क्लोजर फीस' के नाम पर किस्तों में पैसे मांगे जाने लगे। सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच विपिन से कुल ₹7,09,691 रुपए ठग लिए गए। इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी लोन बंद नहीं हुआ और ठग ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।
3 महीने बाद दर्ज हुई FIR
पीड़ित विपिन पिछले तीन महीनों से थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो रहा था। अंततः वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को मुरार थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर हुई।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!