जहरीली शराब से गई इतने लोगों की जान: जानिये किस राज्य में मचा हड़कंप; कई इलाकों में बेचा गया था ऐसा नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। यह मामला पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के कई इलाकों से सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 8 लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के काले पड़ल क्षेत्र में 3 और हडपसर इलाके में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों ने कथित रूप से स्पिरिट युक्त जहरीली शराब का सेवन किया था।
बताया जा रहा है कि यह शराब योगेश वानखेडे नामक व्यक्ति द्वारा तैयार की गई थी। आरोपी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब पीने के कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगा और हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही कई लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस पूरे अवैध नेटवर्क और इसके इकोसिस्टम की जांच कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि मामले में मेथेनॉल जैसे रसायन के इस्तेमाल की आशंका है, हालांकि जांच पूरी होने तक इस पर आधिकारिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जहरीली शराब की सप्लाई किन-किन इलाकों में की गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!