इतने कम पैसों के बीमे से मिले इतने लाख: हादसे में मौत के कितने साल बाद परिवार को मिला न्याय; टिकट बुक करते समय रखें यह ध्यान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुरैना के रवि कुमार शर्मा के परिवार को पांच साल बाद न्याय मिला है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान लिए गए महज 45 पैसे के ट्रैवल इंश्योरेंस के आधार पर उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को 10 लाख रुपए भुगतान करने का आदेश दिया है।
यह है मामला
रवि कुमार शर्मा ने 19 अक्टूबर 2020 को मुरैना से हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए भोपाल एक्सप्रेस का ऑनलाइन टिकट बुक किया था। टिकट के साथ उन्होंने 45 पैसे का ट्रैवल इंश्योरेंस भी लिया था।
प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बंद था
21 अक्टूबर 2020 की रात करीब 3:20 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पर तेज बारिश और बिजली गुल होने के कारण प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बंद था। रवि जब अपने डी-1 कोच तक पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खुलवाने की कोशिश के दौरान ट्रेन चल पड़ी। पायदान पर चढ़ते समय उनका पैर फिसला और वे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बीमा क्लेम पर टालमटोल
पत्नी मनीषा शर्मा ने आईआरसीटीसी को सूचना देने के बाद अगस्त 2021 में बजाज एलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी में सभी दस्तावेजों के साथ क्लेम किया। आरोप है कि कंपनी दस्तावेज अधूरे बताकर भुगतान टालती रही। जनवरी 2022 में दोबारा दस्तावेज जमा करने के बावजूद राशि जारी नहीं की गई। आखिरकार 30 सितंबर 2022 को मनीषा शर्मा ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, भोपाल (बेंच-2) में परिवाद दायर किया।
आयोग ने ये बातें कहीं
सुनवाई के बाद आयोग ने माना कि मृतक के पास वैध टिकट और ट्रैवल इंश्योरेंस था। दुर्घटना यात्रा के दौरान हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र और एफआईआर सहित सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए गए थे। बीमा कंपनी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग साबित नहीं कर सकी। आईआरसीटीसी की भूमिका टिकट बुकिंग तक सीमित थी, भुगतान की जिम्मेदारी बीमा कंपनी की थी।
आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह और सदस्य अंजुम फिरोज की बेंच ने बीमा कंपनी को शिकायत की तारीख से 7% वार्षिक ब्याज सहित 10 लाख रुपए देने का आदेश दिया। साथ ही मानसिक, शारीरिक और आर्थिक क्षति के लिए 10 हजार रुपए तथा मुकदमे के खर्च के रूप में 5 हजार रुपए दो महीने में देने को कहा। तय समय सीमा में भुगतान न होने पर 9% ब्याज लागू होगा।
आयोग ने अपने आदेश में कहा कि अनुबंध के अनुसार 15 दिन में क्लेम निपटाना था, लेकिन दो साल तक भुगतान न करना सेवा में कमी और अनुचित व्यापार प्रथा है।
अधिवक्ता और परिवार का पक्ष
मामले में पैरवी करने वाले अधिवक्ता अरुण सिंह राणा ने कहा कि टिकट बुकिंग के समय लिया गया एक छोटा-सा बीमा हादसे की स्थिति में परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकता है। मृतक की पत्नी मनीषा शर्मा ने बताया कि पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। वह सिलाई का काम कर बच्चों और बुजुर्ग सास-ससुर का पालन-पोषण कर रही हैं। उनका कहना है कि हादसे के लिए रेलवे की लापरवाही भी जिम्मेदार थी, लेकिन आयोग के फैसले से उन्हें न्याय मिला है।
हर यात्री के लिए सबक
यह मामला बताता है कि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प नजरअंदाज करना छोटी गलती लग सकती है, लेकिन दुर्घटना की स्थिति में यही निर्णय परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा बन सकता है। महज 45 पैसे का बीमा रवि कुमार शर्मा के परिवार के लिए 10 लाख रुपए का कानूनी अधिकार साबित हुआ।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!