आबकारी टीम को देख बाइक छोड़ भागे तस्कर: 69 लीटर अवैध शराब और पल्सर जब्त; कई बड़े नामों का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा प्रहार करते हुए केसरबाग ब्रिज के नीचे से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तस्कर आबकारी टीम को देखकर बाइक दौड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वाहन गिरने पर शराब से भरी बोरियां छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में शराब सिंडिकेट से जुड़े अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के अनुसार पलासिया वृत्त और बालदा कॉलोनी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर केसरबाग ब्रिज के नीचे देवेंद्र नगर क्षेत्र में घेराबंदी की थी।
इस दौरान काले रंग की पल्सर एमपी 09-जेडएफ-8837 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन टीम को देखकर चालक गाड़ी दौड़ाने लगा, लेकिन अफरा-तफरी में बाइक गिर गई। आरोपी वाहन और शराब की बोरियां मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
तलाशी के दौरान तीन बोरियों से 374 पाव देशी प्लेन शराब (67.32 बल्क लीटर) तथा एक थैली से 12 पाव मसाला शराब (2.16 बल्क लीटर) बरामद की गई। कुल 69.48 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
मामले में एक बाल आरोपी को कल गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
आबकारी विभाग पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटा- पूछताछ में आरोपी ने करण, अंकित और लोकू समेत अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। आबकारी विभाग अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटा है और यह पता लगा रहा है कि जब्त शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां खपाने की तैयारी थी। जब्त शराब करीब 1 लाख 19 हजार 708 रुपए की है। कार्रवाई एसआई प्रियंका रानी चौरसिया की टीम ने की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!