डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार: बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त; वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले की मल्हारगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की सफेद अल्टो कार भी जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब 4.40 लाख रुपये आंकी गई है।
नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम पिपलिया विशन्या और पहेड़ा गांव के बीच वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की एक अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
69.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ
कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे पांच कट्टों से 69.5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके से 22 वर्षीय अरुण चौहान, निवासी लसुडिया कदमाला, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों संदिग्धों की तलाश शुरू
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह खेप उसे भारत चौहान और उसके बेटे विजय चौहान ने दी थी, जिसे पिपलियामंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति तक पहुंचाना था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जांच जारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश होगी कि डोडाचूरा की यह खेप कहां से लाई गई थी, किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!