1.20 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच ने एक और करारा वार किया है। वीआईपी रोड स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास से पुलिस ने एक तस्कर को 12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ सरदार निवासी छत्रीपुरा इंदौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर में पहले से ही दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, बावजूद इसके वह नशे के धंधे में सक्रिय था। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आ रहा है। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया। टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से 12.40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विकास उर्फ सरदार ने खुलासा किया कि वह अवैध मुनाफा कमाने की नीयत से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में ब्राउन शुगर बेचता था। आरोपी दिहाड़ी वेतन पर वाहन चलाने का काम करता है और सिर्फ 10वीं तक पढ़ा-लिखा है।
क्राइम ब्रांच थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है कि आरोपी को ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला नेटवर्क कौन सा है और इसके तार किन-किन इलाकों से जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

इतने करोड़ की लागत से बनेगी यह 37 किमी फोरलेन सड़क:सिंहस्थ-2028 से पहले सड़क नेटवर्क होगा मजबूत; जाम से राहत के साथ उज्जैन जाने के लिए मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

मिठाई दुकानों पर प्रशासन का छापा:872 किलो मावे के पैकेट किए जब्त; सील की गई दुकानें

पहले पीटा फिर चौकीदार को कुचलकर मार डाला:डांसिंग कार में आपत्तिजनक हरकत किए जाने की शंका में टोकने गया था

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा:AICTSL की चार्टर्ड बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर; जानिए कब से शुरू होगी फ्री सेवा

ओवरलोड और महंगे किराए वाली बसों पर हुई कार्रवाई:बिना परमिट और पंजीयन चल रही दो बसें जब्त; 1.24 लाख रुपए जुर्माना वसूला

अब नगर भोज-सहभोज में:महाकाल का प्रसाद जगत पसारे हाथ

ट्रेनी विमान क्रैश:एक पायलट की मौत: दूसरा गंभीर; उड़ान के दौरान तेज धमाके के बाद जमीन पर गिरा विमान

सुपर कॉरिडोर पर बनेगा नगर वन:100 एकड़ में रोपे जाएंगे लाखों पौधे

कोर्ट मैरिज से नाराज मायके वाले ससुराल में घुसे:मारपीट के बाद नवविवाहिता को ले गए; तीन कारों से पहुंचे 10 से ज्यादा लोगों पर केस

रक्षाबंधन पर बसों का किराया आसमान पर:सफर 2 से 4 गुना महंगा; कई रूट पर फ्लाइट के बराबर किराया

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; फूड पॉइजनिंग की आशंका

ओंकारेश्वर में आकार लेगा ‘एकात्म धाम’:सीएम डॉ. मोहन यादव ने पंचायतन मंदिर का किया शिलान्यास; सिंहस्थ-2028 से पहले निकलेगी भव्य एकात्म यात्रा

बुजुर्ग दंपती से लाखों की ठगी:96 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा; गिरफ्तारी वारंट का डर दिखाकर लूटा

दो गुटों में खूनी संघर्ष:2 की हत्या; ढाबे पर हथियारों से हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़, पद को लेकर विवाद के बाद किया हमला, एक का शव झाड़ियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी

MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:नदी-नाले उफान पर; 37 में बरसात के आसार

अचानक धंसी सड़क:20 फीट गहरा गड्ढा हुआ; टला बड़ा हादसा, बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:राजवाड़ा पर बांटी शक्कर; 22 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भारी तबाही:अचानक आई बाढ़ में 178 लोगों की मौत; 1400 से ज्यादा लापता, 300 से अधिक भारतीयों के भी गायब होने की खबर

टाउनशिप में घुसने से रोका तो चौकीदार को कार से कुचला:मौत; दो बार चढ़ाई गाड़ी, रिश्तेदार घायल, पुलिस तलाश में जुटी

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!