खबर
Top News

धीरे-धीरे... जोर के झटके: कहां रुकेगा पेट्रोल-डीजल की कीमत का मीटर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मई 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
धीरे-धीरे... जोर के झटके

10 दिन में पेट्रोल-डीजल के चौथी बार बढ़े दाम

मोदी सरकार ने पेट्रोल 2.61 डीजल 2.71 प्रति लीटर बढ़ाईं कीमतें

सरकार ने वसूली तेल पर महंगाई की चौथी किस्त, अभी और बढ़ेंगे दाम

इंदौर में एक लीटर पेट्रोल 114.56 रुपए का हुआ, डीजल ने भी छुआ 100 रुपए प्रति लीटर का भाव

महज 10 दिन में करीब 8 रुपए बढ़ गए पेट्रोल के दाम

तेल कंपनियों के घाटे को पूरा करने के लिए आम जनता का निकल रहा तेल

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जब तक 5 राज्यों के चुनाव चल रहे थे, मोदी सरकार तेल कंपनियों के घाटे को अपने खजाने से पूरा कर रही थी। सरकार ने तब यह ‘बड़प्पन’ यह कहते हुए दिखाया था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी परिस्थितियों का असर हम देशवासियों पर नहीं पड़ने देंगे।

अब चुनाव खत्म हो गए। सरकार को मनोनुकूल विजयश्री भी मिल गई, लेकिन जनता को पुरस्कार की जगह महंगाई के झटके पर झटके लगना शुरू हो गए। जोर के झटके सरकार रणनीतिक रूप से धीरे-धीरे दे जरूर रही है, लेकिन वह किस्त के रूप में आमजन को करंट देने से चूक नहीं रही।

अब सरकार तेल कंपनियों के घाटे को देशवासियों की जेब से पाट रही है। आम आदमी की जेब पर ये हमला कब रुकेगा, कोई नहीं कह सकता। पेट्रोल अब इंदौर में मात्र 10 दिन में 106 रुपए से 115 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

एक्सपर्ट 120 रुपए तक पेट्रोल के दाम बढ़ने तक के संकेत दे रहे हैं। देश का दुर्भाग्य- अब दूर-दूर तक कोई चुनाव भी नहीं।

सो मवार, सप्ताह की शुरुआत होते ही आमजन को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी किस्त का करंट लगा। महज 10 दिन में सरकार ने चौथी बार तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया। इस बार पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2.61 रुपए की बढ़ोतरी की गई।

वहीं डीजल के दाम भी 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए। कीमतों में इजाफा होते ही तत्काल पेट्रोल पंप पर वसूली भी शुरू हो गई। आम जनता के पास इस बढ़ोतरी को सहन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है।

देश के अन्य शहरों का तो फिलहाल पता नहीं, लेकिन इंदौर में जो पेट्रोल 10 दिन पहले 106 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था, अब वह 114 रुपए 56 पैसे, यानी करीब 115 रुपए का हो गया है। डीजल के दाम भी अब 99 रुपए 69 पैसे के हिसाब से 100 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी तेल की कीमतों में और इजाफा होगा। सरकार की तरफ से कम से कम दो और किस्तों में ये बढ़ोतरी होगी। इस लिहाज से पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पेट्रोल के कम से कम उपयोग करने की अपील का असर आम जनता को किस्त के रूप में मिल रहा है।

सरकार ने पहली किस्त में महज दो रुपए का इजाफा कर जोर का झटका धीरे से दिया था, लेकिन लगातार चौथा झटका खाने के बाद अब ये साफ होता जा रहा है कि मोदी सरकार जोर के झटके धीरे-धीरे दे रही है।

अभी एक-दो और झटकों के लिए देश को तैयार रहना होगा, क्योंकि विश्व जगत में अभी हालात वो ही बने हुए हैं, जो तेल की कीमतों में इजाफा कर रहे हैं। अमेरिका व ईरान युद्ध के मैदान में अब भी डटे हैं।

सरकार ने दावा किया था कि ईरान-अमेरिका युद्ध व होर्मूज संकट का असर देश पर पड़ने नहीं देंगे, लेकिन ये वादा-भरोसा 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही टूट गया। भरोसे की यह टूटन लगातार जारी है।

लिहाजा कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने प्रधानमंत्री को ‘महंगाईमैन’ नाम दिया है और लगातार तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को आम आदमी पर महंगाईमैन का हंटर करार दे रहे हैं।

विपक्ष इस दाम वृद्धि में बजाय मैदानी विरोध दर्ज कराने के सिर्फ जुबानी जमा खर्च तक ही सीमित है। लिहाजा आम आदमी चुपचाप पेट्रोल पंप पर कीमतों में इजाफा झेलने को मजबूर है।

कच्चे तेल के बढ़ते भाव के आगे बेबस सरकार, निराश जनता...पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का कमजोर होना है।

इसके अलावा होर्मूज जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख समुद्री मार्ग पर जारी भू-राजनीतिक तनाव और संघर्षों के कारण भारत का तेल आयात खर्च बढ़ गया है।

भारत अपनी जरूरत का लगभग 86 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। वैश्विक बाजार या मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण क्रूड ऑयल के दाम बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर भारतीय पेट्रोल पंपों पर पड़ रहा है।

राज्य सरकार का टैक्स व कमजोर रुपया भी रुला रहा...
रुपए की कमजोरी भी एक सबसे बड़ा कारण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की खरीद डॉलर में की जाती है। यदि भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो भारत को तेल आयात के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ती है।

केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट भी बढ़ती कीमतों का एक बड़ा कारण है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण तेल विपणन कंपनियों की लागत काफी बढ़ जाती है, जिसकी भरपाई के लिए उन्हें पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने पड़ते हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 15 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 15 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 15 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 15 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 15 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 15 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 15 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 15 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 15 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 16 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 16 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 16 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 16 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 16 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 16 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 16 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 16 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 16 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!