6 साल पुरानी ड्रग्स की फाइल फिर खुली: नाना पटवारी की बढ़ेगी मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

2020 के एमडी ड्रग्स केस की फिर से पड़ताल; पुलिस बोली- जांच पूरी होने के बाद ही होगी कार्रवाई
पुराने रिकॉर्ड, नए बयान और साक्ष्य पर टिकी जांच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाना पटवारी से जुड़े एमडी ड्रग्स नेटवर्क की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। हालिया कार्रवाई के दौरान सामने आए कुछ इनपुट के बाद पुलिस ने वर्ष 2020 में उसके खिलाफ दर्ज एमडी ड्रग्स प्रकरण की फाइलें फिर से खंगालना शुरू कर दिया है।
छह साल पुराने केस रिकॉर्ड, गिरफ्तार आरोपियों के बयान, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और नए गवाहों के बयानों का मिलान कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या पुराने और मौजूदा मामलों के बीच कोई ठोस कड़ी बनती है।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2020 में विजय नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एमडी ड्रग्स प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ के दौरान कुछ नाम सामने आए थे। हालांकि उस समय उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी और मामले की आगे की विवेचना लंबित रही।
अब हालिया ड्रग्स जांच के दौरान मिले इनपुट के बाद उसी रिकॉर्ड की दोबारा समीक्षा की जा रही है। इसके बाद नाना पटवारी की खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई करने का संकेत दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के संबंध में केवल पूछताछ या किसी आरोपी के बयान के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता, इसलिए पुराने रिकॉर्ड के साथ नए तकनीकी साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल के दिनों में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और उनके बयानों का विश्लेषण किया जा रहा है।
कई तथ्य आए सामने
नाना पटवारी से जुड़े कुछ इनपुट भी पुलिस के संज्ञान में आए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन्हीं इनपुट के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि, अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और न ही जांच पूरी हुई है।
पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल स्वतंत्र और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत ने कहा कि जांच अभी जारी है। किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है और न ही केवल नाम सामने आने के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
सभी तथ्यों, दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। उधर, जांच एजेंसियों का मानना है कि यदि पुराने रिकॉर्ड और नए तकनीकी साक्ष्यों के बीच कोई ठोस संबंध स्थापित होता है, तो विवेचना का दायरा और बढ़ सकता है।
जांच का फोकस केवल गिरफ्तार आरोपियों तक ही सीमित नहीं
जांच का फोकस अब केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या अलग-अलग मामलों में नाना पटवारी के मोबाइल नंबर, डिजिटल संपर्क, आर्थिक लेनदेन और अन्य तकनीकी तथ्य किसी साझा नेटवर्क की जांच की जा रही हैं।
साइबर टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। इधर, पुलिस ने हाल के दिनों में कुछ युवतियों के भी बयान दर्ज किए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इन बयानों का तकनीकी साक्ष्यों से सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी बयान को अंतिम सत्य मानने के बजाय उसकी पुष्टि अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!