खबर
Top News

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका: पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 7:05 pm
शेयर करें:
करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड के चंदन नगर चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का इंतजार अब और लंबा हो गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने परियोजना की प्लानिंग पूरी करने के साथ निर्माण एजेंसी का चयन भी कर लिया है, लेकिन जमीन के नीचे बिछी पानी और सीवरेज की पाइपलाइन अब निर्माण में सबसे बड़ी बाधा बन गई है। इन लाइनों को हटाए बिना फ्लाईओवर का काम शुरू करना संभव नहीं है।

नगर निगम बारिश का दौर खत्म होने के बाद सितंबर-अक्टूबर में पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम शुरू करेगा। इसे पूरा होने में करीब दो से तीन महीने लगने का अनुमान है। ऐसे में फ्लाईओवर का वास्तविक निर्माण अब 2027 में ही शुरू हो सकेगा।

आईडीए ने निगम को दिए 3 करोड़ रुपए
भूमिगत लाइनें हटाने के लिए आईडीए नगर निगम को करीब 3 करोड़ रुपए पहले ही जारी कर चुका है। इसके बावजूद शिफ्टिंग का काम शुरू होने में समय लगने से फ्लाईओवर की शुरुआत टल गई है।

आईडीए ने फ्लाईओवर को करीब एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन की कोशिश है कि इसे सिंहस्थ से पहले यातायात के लिए तैयार कर दिया जाए। हालांकि निर्माण शुरू होने में ही देरी होने के कारण तय समयसीमा में काम पूरा करना अब बड़ी चुनौती होगी।

40 करोड़ में बनेगा छह लेन फ्लाईओवर
चंदन नगर चौराहे पर करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से छह लेन फ्लाईओवर बनाया जाना प्रस्तावित है। आईडीए अधिकारियों के मुताबिक परियोजना का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ से पहले क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है।

परियोजना की प्लानिंग और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन हटते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।

पहले से चिह्नित होनी चाहिए थीं बाधाएं
बीते दिनों संभागायुक्त एवं आईडीए अध्यक्ष भास्कर लक्षकार ने परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्लानिंग में सुधार के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि किसी भी निर्माण परियोजना को शुरू करने से पहले संभावित बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जानी चाहिए, ताकि निर्माण में अनावश्यक देरी न हो।

चंदन नगर फ्लाईओवर इसका उदाहरण बन गया है। इसकी निर्माण एजेंसी का चयन पिछले साल ही किया जा चुका था, लेकिन भूमिगत पाइपलाइन की वजह से अब तक काम शुरू नहीं हो पाया।

फ्लाईओवर बनने से लाखों वाहन चालकों को राहत
चंदन नगर शहर के व्यस्त चौराहों में शामिल है। यहां धार रोड, सिरपुर रोड, रिंग रोड और आसपास की कॉलोनियों का यातायात एक-दूसरे से जुड़ता है। पीक समय में यहां वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनती है।

फ्लाईओवर बनने के बाद मुख्य यातायात को चौराहे पर बिना रुके निकलने की सुविधा मिलेगी। इससे धार, झाबुआ, अहमदाबाद और पीथमपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों का समय बचेगा।

सिंहस्थ से पहले तैयार करने की चुनौती
आईडीए और प्रशासन का लक्ष्य फ्लाईओवर को सिंहस्थ से पहले पूरा कर यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। लेकिन पहले पाइपलाइन शिफ्टिंग और उसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के कारण समयसीमा काफी सीमित रह जाएगी।

अब निगाहें सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने वाले पाइपलाइन शिफ्टिंग के काम पर हैं। लाइनें जितनी जल्दी हटेंगी, फ्लाईओवर का निर्माण उतनी ही जल्दी जमीन पर उतर सकेगा।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 5 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 6 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 6 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 7 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 7 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!