निगम प्रशासन को नींद से जगाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में स्वच्छता और विकास का उदाहरण माने जाने वाले शहर की जनता आज पीने के पानी के लिए परेशान है। घर-घर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है।
कई दिनों तक नल नहीं आ रहे हैं, तो कहीं लोगों को मजबूरी में गंदा और बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है। यह सिर्फ पानी की समस्या नहीं, बल्कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा बड़ा मुद्दा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सुबह से लाइन में खड़े होकर पानी भरने को मजबूर हैं।
शहर में बढ़ती जल समस्या को खुद भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी माना है। इसके बावजूद नगर निगम और महापौर जनता की इस पीड़ा को समझने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं।
जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर टैक्स देने के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधा क्यों नहीं मिल रही है। पानी हर नागरिक का अधिकार है और इस बढ़ते संकट को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए।
अगला हस्ताक्षर अभियान मूसाखेड़ी चौराहे पर
नगर निगम प्रशासन और महापौर को नींद से जगाने के लिए सेवा सेतु शिक्षा और जनकल्याण समिति द्वारा शैलेश त्रिपाठी और हिमांशु यादव के नेतृत्व में फूटी कोठी चौराहा पर अभियान संयोजक रवि वर्मा और संजय तिसगावकर के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इसमें शहर के कई नागरिकों ने हस्ताक्षर कर नगर निगम के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया, ताकि शहर में तुरंत नियमित जल आपूर्ति शुरू की जाए और जनता को राहत मिल सके। पदाधिकारी हिमांशु यादव ने बताया कि अगला हस्ताक्षर अभियान मूसाखेड़ी चौराहा पर आयोजित किया जाएगा और संगठन का यह आंदोलन शहर के अलग-अलग स्थानों पर सतत जारी रहेगा।
कार्यक्रम में नेतृत्वकर्ता शैलेश त्रिपाठी, नेतृत्वकर्ता एवं पदाधिकारी हिमांशु यादव, अभियान संयोजक रवि वर्मा, अभियान संयोजक संजय तिसगावकर सहित संगठन के सक्रिय सदस्य अजय भट्ट, देवराज विश्वकर्मा, आशीष शुक्ला, नितिन यादव और राजेश शुक्ला उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!