ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग: गॉड ब्लेस अमेरिका; वॉशिंगटन डीसी की हिल्टन होटल में 4 से 6 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति ट्रंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

होटल के बॉल रूम में ट्रंप की पूरी कैबिनेट, पत्नी मेलेनिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स सहित 2600 लोग थे
जिंदा पकड़ा गया कैलिफोर्निया का रहने वाला हमलावर, ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध
हमले का मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से तलाशा जा रहा कनेक्शन
सीक्रेट सर्विस के जांबाजों ने बचाई राष्ट्रपति की जान, एक को गोली लगी, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची जान
हमलवार के पास थे शॉट गन, हैंड गन सहित अनेक हथियार, महज 30 सेकंड की देर हो जाती तो हो जाता अनर्थ
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर ट्रंप पर हमले की निंदा की, दुनियाभर से कुशलक्षेम का लगा तांता
तुरत-फुरत सुरक्षित निकाला, सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा हमला, ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस को शुक्रिया कहा
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुनिया में आज एक बड़ा अनर्थ टल गया। दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के रूप में खतरा मंडराया था, जिसे वक्त रहते सुरक्षाबलों ने टाल दिया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में गहरी चूक का खुलासा भी कर दिया। हमला ऐसे वक्त हुआ, जब एक ही जगह अमेरिका की समूची टॉप लीडरशिप मौजूद थी।
अमेरिका के नियम-कायदों के इतर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति एक साथ मौजूद थे। हमले में 4 से 6 राउंड फायरिंग हुई और ट्रंप व हमलवार के बीच महज 30 सेकंड का फासला रह गया था। हमले के वक्त घटनास्थल पर ‘गॉड ब्लेस अमेरिका’ का शब्द गूंजा। हमलवार अमेरिका का ही बताया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह न होने की बात कर ट्रंप सहित उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स व मेलेनिया ट्रंप की सलामती पर राहत जताई। ईश्वर अमेरिका की रक्षा करें... हम सबकी यही प्रार्थना है, हो भी क्यों नहीं, भारत ने सनातन काल से समूची दुनिया को एक कुटुंब ही माना है। वसुधैव कुटुंबकम ही हिंदुस्तान का जयघोष है।
दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दहल गया, सहम गया। कारण बना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला। दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा के दायरे में रहने वाले ट्रंप बाल-बाल बच गए। उन पर हमले की कोशिश हुई। घटना उस वक्त हुई जब ट्रंप की डिनर पार्टी चल रही थी।
इसमें न सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बल्कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, फर्स्ट लेडी यानी ट्रंप की पत्नी मेलेनिया सहित ट्रंप की पूरी कैबिनेट मौजूद थी। तभी एक हमलावर ने उस बाल रूम के मुख्य द्वार पर फायरिंग की, जिसके अंदर ये सब वीवीआईपी मौजूद थे।
हमलावर व ट्रंप की मौजूदगी वाले बाल रूम के बीच महज 30 सेकंड का फासला बचा था। इससे पहले की हमलावर अंदर प्रवेश करता सिक्युरिटी एजेंसियों के जवानों ने उसे धरदबोचा। ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने तुरत-फुरत घेरा बनाकर बाहर निकाला।
मध्यपूर्व के देश में चल रही अमेरिका-ईरान जंग के बीच हुए इस जानलेवा हमले ने पूरे अमेरिका में दहशत का माहौल बना दिया। दुनियाभर में भी इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की कड़ी निंदा की और ट्रंप की सलामती पर राहत महसूस की।
ट्रंप पर ये हमला सालाना अमेरिकी कैबिनेट की कारेस्पांडेंट डिनर पार्टी में हुआ। इसमें ट्रंप कैबिनेट अलावा अमेरिका के बड़े कॉर्पोरेट घराने व मीडिया से जुड़े लोग शामिल थे। 2600 से ज्यादा लोगों की ये पार्टी वॉशिंगटन डीसी की मशहूर होटल हिल्टन में चल रही थी।
होटल के जिस बाल रूम में ये पार्टी चल रही थी, वह सबसे सुरक्षित माना जाता है। पार्टी चल रही थी तभी फायरिंग की आवाज आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 4 से 6 राउंड फायरिंग की तेज आवाज आई।
फायरिंग के साथ ही ‘गॉड ब्लेस अमेरिका’ की आवाज गूंजी। डिनर में शामिल लोग टेबलों के नीचे छुपने लगे। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप के आसपास घेरा बनाया और उन्हें तुरंत मौके से निकाल लिया। मेलेनिया, जेडी वेंस सहित एक-एक कर तमाम वीवीआईपी को बाहर निकाला गया।
करीब 10 मिनट तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। घटना के डेढ़ घंटे बाद ट्रंप ने मीडिया से बात कर सीक्रेट सर्विस का शुक्रिया माना और हमले को लेकर मतभेद खत्म करने की बात कही।
30 सेकंड का फासला, बाल-बाल बचे ट्रंप... ट्रंप पर ये हमला तीसरी बार हुआ है। इसके पहले उन पर पेंसिल्वेनिया में उस वक्त जानलेवा हमला हुआ था जब वे चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस बार उनके राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हमला हुआ, जो उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है।
इस फायरिंग में भी ट्रंप बाल-बाल बचे। हमलवार और उनके बीच मात्र 30 सेकंड का फासला ही था। हमलावर का नाम कोल टामस एलन बताया जा रहा है। ये 31 वर्षीय हमलावर पेशे से शिक्षक है। पहले उसे मार गिराने की खबरें आई थीं, बाद में स्पष्ट हुआ कि उसे जिंदा पकड़ा गया है और उससे पूछताछ चल रही है कि वह अकेला ही होटल के बाल रूम तक पहुंचा था कि उसके साथ और कोई भी था।
हमलावर के पास शॉट गन, हैंड गन के अलावा भी हथियार थे और वह होटल में पहले से ही गेस्ट के रूप में रुका हुआ था। ट्रंप की मौजूदगी में हुए इस शूटआउट में सीक्रेट सर्विस के एक सुरक्षाकर्मी को गोली भी लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई।
ट्रंप ने अपने संदेश में भी इस जांबाज जवान की प्रशंसा की व बुलेटप्रूफ जैकेट की क्वालिटी को भी सराहा। इस हमले को अमेरिका में ही ट्रंप को लेकर पसरी नाराजगी से लेकर मध्य पूर्व में चल रही जंग से भी जोड़ा जा रहा है।
संबंधित समाचार

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!