छह साल की मासूम के दुष्कर्मी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर: हिरासत से की थी भागने की कोशिश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
छह साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने के आरोपी सलमान को आखिरकार पकड़ लिया गया। रायसेन के गौहरगंज में वारदात को अंजाम देने के एक सप्ताह बाद पकड़ा जा सका। पुलिस ने सलमान को पैर में गोली मारकर पकड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी गुरुवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे भोपाल के गांधी नगर से पकड़ में आया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया जंगल के रास्ते पैदल आया था। गांधी नगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के हवाले किया था। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, भोजपुर के पास जंगल में गाड़ी पंक्चर हो गई।
दूसरी गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तब उसने भागने की कोशिश की। पुलिस का कहना है आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से रिवॉल्वर छीन ली और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। पिछले शुक्रवार को मामला सामने आया था। आरोपी सलमान फरार था।
दो दिन पहले उसके दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे, जिनमें वो घटना के बाद एक स्थानीय दुकान से सिगरेट खरीदता दिखाई दिया था। ये भी दिखा था लोगों ने पीछा किया तो जंगल की ओर भाग गया था। मामला राजधानी भोपाल और रायसेन के प्रशासनिक हलकों में चर्चा का सबब बना हुआ था। रायसेन और गौहरगंज में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे।
आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिन पहले रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटा दिया था। नए एसपी आशुतोष गुप्ता ने गुरुवार को घटना स्थल गांव पांजरा में दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर परिजन से मुलाकात की थी।
उन सभी स्थानों का मुआयना भी किया था, जहां से आरोपी के भागने की आशंका थी। बुधवार को सकल हिंदू समाज ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया, हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बहाल कर दी थी।
संबंधित समाचार

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!