नहीं हटेंगी मार्केट की दुकानें: 126 दुकानदारों को हाईकोर्ट से राहत; बेदखली आदेश पर लगी रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में निगम मुख्यालय के पास स्थित शिवाजी मार्केट के 126 दुकानदारों को रविवार को बड़ी राहत मिली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की विशेष पीठ ने एसडीएम द्वारा जारी बेदखली आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।
हाईकोर्ट में याचिका दायर की
दरअसल, एसडीएम ने लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके खिलाफ दुकानदारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
एसडीएम के आदेश पर स्टे दे दिया
रविवार को न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की विशेष पीठ में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने आदेश के क्रियान्वयन पर स्टे दे दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दुकानदार एक सप्ताह के भीतर संभागायुक्त के समक्ष अपील और स्टे आवेदन प्रस्तुत करें।
दुकानदारों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया
जब तक इस आवेदन पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक इंदौर नगर निगम किसी भी प्रकार की बेदखली या हटाने की कार्रवाई नहीं कर सकेगा। सुनवाई से पहले रविवार सुबह दुकानदारों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया।
व्यापार के लिहाज से उपयुक्त नहीं
उनका कहना है कि वे पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से शिवाजी मार्केट में व्यापार कर रहे हैं और उन्हें जबरन नंदलालपुरा मार्केट में शिफ्ट किया जा रहा है, जो व्यापार के लिहाज से उपयुक्त नहीं है।
अवकाश के चलते सुनवाई नहीं हो सकी
जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च 2026 को एसडीएम ने तीन दिन के भीतर दुकान खाली करने का आदेश दिया था, जिसकी सूचना 24 अप्रैल को दुकानदारों को दी गई। 25 अप्रैल को वे संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे, लेकिन अवकाश के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।
हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
इसी बीच उन्हें आशंका थी कि निगम किसी भी समय कार्रवाई कर सकता है, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दुकानदारों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कोर्ट में दलील दी कि बिना उचित विकल्प और सुनवाई के इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।
कानूनी प्रक्रिया का इंतजार
कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में ही दुकानदारों को राहत देते हुए फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद से दुकानदारों में राहत है, वहीं प्रशासन अब आगे की कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!