चिमनबाग के दुकानदार अंधेरी रातों में कर रहे पानी की चोरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चिमनबाग चौराहा के दुकानदार रात के अंधेरे में पीछे मैदान में लगे नर्मदा के वॉल्व को खोलकर पानी की चोरी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी है।
स्थिति ऐसी है कि इन दुकानदारों द्वारा इस तरह की पानी की चोरी के कारण टंकी का पानी कम हो जाता है और आसपास के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
यही नहीं, इन दुकानदारों को जितनी बड़ी दुकान मिली है, उतना ही कब्जा पीछे की ओर कर रखा है। निगम की इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि कढ़ी-फाफड़े व अन्य दुकानदार जिनकी दुकानें श्रम शिविर के सामने तक हैं, रात्रि को 2 बजे इस वॉल्व को डुप्लीकेट चाबी से खोल लेते हैं और अपनी दुकान में पानी भर लेते हैं। ये क्रम सुबह 4 से 5 बजे तक चलता है।
पानी की इस सरेआम चोरी से टंकी में मौजूद पानी काफी कम हो जाता है और बाद में सुबह जब जल वितरण होता है, तब टंकी में पानी कम रहता है जो आसपास के एरिया में पूरी तरह सप्लाय नहीं हो पाता।
इसकी शिकायत कई दिनों से आसपास के रहवासी कर रहे हैं लेकिन निगम अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। सूत्रों ने बताया कि यहां के दुकानदारों ने अधिकारियों की मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण लेकर पानी चोरी की घटना को अंजाम दिया और इसी वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
चाबी जब्त कर ली है ... मामले में जोन 3 के जल यंत्रालय के एई देवकीनंदन वर्मा ने बताया कि हमने मामले की पूरी तहकीकात की जिसमें दुकानदारों द्वारा पानी चोरी करना पाया गया है।
इसके बाद हमने दुकानदारों द्वारा बनाई गई वॉल्व की चाबी को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा है। वो इस पर कार्रवाई करेंगे।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!