बिल्डर पर फायरिंग से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ा शूटर लॉरेंस-हैरी गैंग के इंदौर कनेक्शन का खुलासा: करोड़ों के रंगदारी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बिल्डरों और कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी वसूलने की साजिश रच रही अंतरराज्यीय गैंग पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गैंग के एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़े बिल्डर पर फायरिंग करने की तैयारी में था। इस गिरफ्तारी के साथ ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी हैरी बॉक्सर के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रितेश उर्फ सोनू को बिल्डर की रेकी और हमले की जिम्मेदारी दी गई थी। वह पेशे से ड्राइवर है, लेकिन उसके तार देश के बड़े गैंगस्टर्स से जुड़े मिले हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने एसआईटी का गठन किया था।
इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पहले से गिरफ्तार आरोपी राजपाल कसरावद को रिमांड पर लिया। राजपाल से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि राजपाल का सीधा संपर्क हैरी बॉक्सर से था और वह तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई से भी मिल चुका है। इसी कड़ी में एसआईटी ने रितेश उर्फ सोनू की पहचान की, जिसे बिल्डर पर हमले की जिम्मेदारी दी गई थी।
लॉरेंस गैंग का एमपी में बढ़ता असर
इंदौर सहित मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में रंगदारी, धमकी और फायरिंग के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गैंग अब बड़े शहरों के बिल्डर्स और कारोबारियों को टारगेट बना रही है।
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सहित कई बड़े मामलों में सामने आ चुका है। वहीं, उसका करीबी सहयोगी हैरी बॉक्सर विदेश में बैठकर नेटवर्क ऑपरेट करता है और भारत में अपने गुर्गों के जरिए वारदातों को अंजाम दिलाता है।
सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी से चल रही गैंग: जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग नेटवर्क को चलाने के लिए एन्क्रिप्टेड एप्स और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है। कॉल और मैसेजिंग के लिए वर्चुअल नंबरों का उपयोग किया जाता है, जिससे पुलिस को ट्रैक करने में मुश्किल होती है।
क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस की सोशल सेल से भी संपर्क किया है।
पुलिस का दावा: जल्द होंगे और बड़े खुलासे: क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि रितेश की गिरफ्तारी इस पूरे केस में गेम चेंजर साबित हो सकती है। उससे पूछताछ में कई और नाम सामने आ उम्मीद है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है, जो स्थानीय स्तर पर गैंग की मदद कर रहे थे।
बिल्डर और कारोबारी बने निशाना... जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गैंग का टारगेट शहर के बड़े बिल्डर और कारोबारी थे। रेसकोर्स रोड निवासी बिल्डर विवेक दम्मानी को भी धमकी दी गई थी। इसके अलावा बायो कॉटन कारोबारी दिलीप सिंह राठौर पर पहले ही हमला कराया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार दिलीप राठौर से हैरी बॉक्सर ने करीब 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर उनके घर पर फायरिंग करवाई थी। इस हमले में देवास के युवकों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें राजपाल के इशारे पर भेजा गया था।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!