लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे की कार्यप्रणाली को लेकर चौंकाने वाले खुलासे: जानिये कौन थे निशाने पर; क्रिप्टो के जरिए कहां तक पहुंचती थी रंगदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बाक्सर की कार्यप्रणाली को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने ही शूटरों पर भरोसा नहीं करता था और उन पर नजर रखने के लिए अलग से बदमाश तैनात करता था।
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए राजपाल चंद्रावत ने बताया कि गैंग बेहद संगठित और ‘कॉरपोरेट स्टाइल’ में काम करता था। किसी भी वारदात से पहले रेकी करने वाले बदमाशों के पीछे भी अलग शूटर लगाए जाते थे, ताकि कोई चूक या धोखा न हो। इसी डर के चलते कई गुर्गों ने पुलिस के सामने सरेंडर तक कर दिया।
5 करोड़ की रंगदारी, क्रिप्टो से दुबई ट्रांसफर
जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग ने शहर के एक बड़े बिल्डर से करीब 5 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली। रकम सीधे लेने के बजाय क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दुबई भेजी गई और वहां से हैरी बाक्सर तक पहुंचाई गई। खौफ के चलते पीड़ित बिल्डर अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से बचता रहा।
अगला टारगेट-बड़ा बिल्डर
राजपाल ने खुलासा किया कि जेल में रहते हुए उसने देवास के बदमाशों से बिल्डर की रेकी करवाई थी। गैंग का अगला निशाना रेसकोर्स रोड निवासी बिल्डर विवेक दम्मानी था। इसके लिए जीतनगर के सोनू उर्फ रितेश को जिम्मेदारी दी गई थी और इशारा मिलते ही फायरिंग की पूरी तैयारी थी।
एन्क्रिप्टेड ऐप्स से चलता था नेटवर्क
गैंग के सदस्य आपसी संपर्क के लिए फेसटाइम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके और बातचीत ट्रैक न हो सके।
फायरिंग केस में भी कबूलनामा
राजपाल चंद्रावत ने बायो-कॉटन कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर हुई फायरिंग में अपनी भूमिका भी स्वीकार की है। उसने बताया कि 50 लाख रुपए के लेनदेन विवाद की जानकारी उसने गैंग को दी थी, जिसके बाद राठौर को 10 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए धमकी कॉल आई। इस मामले में पुलिस ने देवास से उसके करीबी सुमेर सिंह सोलंकी को भी हिरासत में लिया है।
एनआईए तक पहुंचा मामला
राजपाल और योगेश भाटी का नाम पहले भी कई बड़े मामलों में सामने आ चुका है, जिनमें पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट लॉन्चर हमला भी शामिल है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दोनों से पूछताछ की थी।
ड्राइवर से गैंगस्टर बनने तक का सफर
रतलाम जिले के हथनारा गांव का रहने वाला राजपाल पहले एक स्थानीय नेता के यहां ड्राइवर था। बाद में उसने एक स्कूल भी संचालित किया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते 2021 में स्कूल बंद करना पड़ा। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया और लॉरेंस गैंग से जुड़ गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!