चौंकाने वाला खुलासा, बुजुर्ग महिला का परिजनों की आपत्ति के बाद भी अंतिम संस्कार: एक बेटे ने लगाए गंभीर आरोप; महिला के पास था इतना सोना और चांदी, नहीं सुनी पुलिस ने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के मिर्जापुर गांव से एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है, जहां एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों को बिना सूचना दिए कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने न केवल विरोध जताया, बल्कि पूरे मामले में गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
मृतका के पोते बलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी दादी अपने बेटे किशोर चौधरी के साथ मिर्जापुर में रहती थीं, जो इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर है। वहीं उनके दादा दूसरे बेटे कमल चौधरी के पास रहते थे।
आरोप है कि महिला की मौत के बाद अन्य बेटे और परिजनों को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। जैसे ही इस बात की जानकारी कमल चौधरी और उनके परिवार को मिली, वे तत्काल विरोध के लिए आगे आए।
परिजनों के मुताबिक वे पहले डबलचौकी पुलिस चौकी (थाना बरोठा) पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया।
आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पहले अंतिम संस्कार होने देने की बात कही। इसके बाद जब कमल चौधरी और उनके पुत्र बलजीत शवयात्रा को रुकवाने और पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की धमकी भी दी गई।
बलजीत सिंह का यह भी आरोप है कि उनकी दादी की उम्र करीब 80 वर्ष थी और उनके पास बड़ी मात्रा में कीमती जेवरात-करीब 5 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना मौजूद था।
ऐसे में बिना पोस्टमार्टम के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने पर संदेह और गहरा गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि पूरे मामले में साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या महिला की मौत स्वाभाविक थी या कुछ और मामला है? पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजन निष्पक्ष जांच और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!