खबर
Top News

जनगणना के पहले चरण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े: 95 हजार मकान खाली; 16 हजार में लगे हैं ताले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 6:44 pm
शेयर करें:
जनगणना के पहले चरण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चल रहे जनगणना अभियान के पहले चरण की मकान गणना में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। घर-घर सर्वे के दौरान पता चला कि शहर में बड़ी संख्या में मकान या तो खाली पड़े हैं या उनमें लंबे समय से ताले लगे हुए हैं।

8 लाख 38 हजार 814 मकानों की गणना की गई
नगर निगम क्षेत्र में किए गए सर्वे के अनुसार कुल 8 लाख 38 हजार 814 मकानों की गणना की गई। इनमें से 5 लाख 90 हजार 810 मकानों में लोग निवास कर रहे हैं, जबकि 22 हजार 396 मकान ऐसे पाए गए जहां लोग रहते भी हैं और व्यावसायिक या अन्य गतिविधियां भी संचालित होती हैं।

95 हजार मकान खाली, 16 हजार में हमेशा ताला
सर्वे में सामने आया कि शहर में 94 हजार 834 मकान पूरी तरह खाली पड़े हुए हैं, जबकि 16 हजार 545 मकानों पर हमेशा ताले लगे रहते हैं। यह आंकड़ा शहर में बढ़ते निवेश, प्रवास और रियल एस्टेट के बदलते स्वरूप की ओर भी संकेत करता है।

डेढ़ लाख के करीब मकानों का अन्य उपयोग
जनगणना के दौरान यह भी पाया गया कि 1 लाख 30 हजार 774 मकानों का उपयोग आवासीय उद्देश्य के अलावा अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है। इनमें कार्यालय, दुकानें, गोदाम, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

आबादी 28.51 लाख पहुंची
नगर निगम में मकान गणना कार्य के प्रभारी नरेंद्र नाथ पांडे के अनुसार प्रथम चरण के आंकड़ों के आधार पर इंदौर नगर की अनुमानित आबादी 28.51 लाख दर्ज की गई है।

जनगणना टीमों के सामने नई चुनौतियां
अधिकारियों का कहना है कि मकान गणना के दौरान बड़ी संख्या में बंद मकान, खाली फ्लैट और लंबे समय से अनुपयोगी भवन सामने आए हैं। इससे आगामी जनगणना के दौरान वास्तविक निवासियों की जानकारी जुटाना कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

जनगणना के अगले चरण में अब परिवारों और नागरिकों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी, जिसके बाद शहर की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 6 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 6 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 6 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 7 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 7 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 7 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 7 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 7 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 7 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 7 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 7 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 7 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 8 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 8 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 8 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 8 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!