नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन: 20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

मेले से सड़क तक मुस्तैद रही पुलिस, परेशान युवती की भी तत्काल मदद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि मेले में भीड़ के बीच माता-पिता से बिछड़ा बच्चा, सड़क पर नशे में कार दौड़ाता चालक और बाइक के टायर में फंसे लहंगे से परेशान युवती... अलग-अलग परिस्थितियों में घिरे लोगों के लिए इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल टीम मददगार बनी।
पुलिस ने कनकेश्वरी मेले में बिछड़े बच्चे को महज 20 मिनट में उसके माता-पिता से मिलाया, वहीं नशे में वाहन चलाने वाले कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की। एक युवती को भी संभावित दुर्घटना से बचाने के लिए तत्काल सहायता पहुंचाई।
जानकारी के मुताबिक, कनकेश्वरी मेले में भीड़ के दौरान एक मासूम अपने माता-पिता से बिछड़ गया। इसी बीच एक आइसक्रीम विक्रेता बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। एसीपी हीरा नगर और शक्ति मोबाइल टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया और उसके परिजन की तलाश शुरू की।
पुलिसकर्मियों के प्रयासों से करीब 20 मिनट में बच्चे के माता-पिता मिल गए। मासूम को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। वही पीसीआर-6 शक्ति मोबाइल टीम देवास नाका से तलावली की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी। वॉक्सवैगन शोरूम के पास एक बाइक चालक ने टीम को बताया कि सफेद कार के चालक ने कथित तौर पर नशे में उसे टक्कर मारी और अन्य लोगों को भी टक्कर मारने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित चेकिंग पॉइंट को अलर्ट किया। तलावली चेकिंग पॉइंट पर कार क्रमांक एमपी 09 डीजी 7994 को रोककर चालक की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में नशे में होने की पुष्टि के बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालान बनाकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसके अलावा पीसीआर-1 महिला शक्ति मोबाइल टीम पेट्रोलिंग के दौरान एक युवती को परेशान देखकर रुकी। युवती का लहंगा बाइक के टायर में फंस गया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। टीम ने तत्काल मदद कर लहंगे को सुरक्षित निकलवाया और युवती को राहत पहुंचाई।
मंदिरों से गरबा पंडालों तक निगरानी
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 शक्ति मोबाइल टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें मंदिरों, गरबा पंडालों, मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। महिलाओं और नागरिकों को सुरक्षित आवागमन तथा आपात स्थिति में डायल-112 सहित पुलिस सहायता लेने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!