दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी: खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘खुलासा फर्स्ट’ गत एक पखवाड़े से निम्न स्तर की घटिया भाषा शैली और शब्दावली का उपयोग करने वाले दोयम दर्जे के साप्ताहिक अखबार ‘चांद पर उड़ान’ के तथाकथित ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा था।
खबरों में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के मुलजिम शाहरुख कुरैशी और उसके आपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के खिलाफ कई खुलासे किए थे। कहीं न कहीं पाठकों को ऐसा लग रहा होगा कि ‘खुलासा फर्स्ट’ शाहरुख कुरैशी को जानबूझकर निशाना बना रहा हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
हमारे द्वारा खबरें प्रकाशित करने का नतीजा यह हुआ कि शाहरुख कुरैशी के दुष्कर्म का शिकार एक दलित पीड़िता ने जब ‘खुलासा फर्स्ट’ अखवार में उसकी तस्वीर देखी तो महिला ने हिम्मत जुटाई और उसने खुलकर सामने आते हुए आदतन अपराधी शाहरुख कुरैशी पर अजाक थाने में दुष्कर्म सहित एससी/एसटी की 9 गंभीर धाराओं में कल रात केस दर्ज करा दिया।
आरोप है कि शाहरुख कुरैशी ने काम की तलाश में निकली महिला को मदद का भरोसा दिलाया, फिर उसी भरोसे को उसके खिलाफ हथियार बनाकर महिला के घर पहुंचा और बच्चे को मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर जातिसूचक अपशब्द भी कहे।
हाल ही में प्रकाशित खबरों में ‘खुलासा फर्स्ट’ ने बताया था कि शाहरुख कुरैशी 2020 में एक दलित महिला के नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। वहीं, कल एक और दलित महिला से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि ब्लैकमेलर कथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी महिला संबंधी अपराधों का आदतन मुलजिम है।
एक 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी है। 15 अगस्त 2026 को वह एवीपी अस्पताल के पास चाय की दुकान पर अपने बच्चे को चाय-बिस्किट खिला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और परेशान होने का कारण पूछा।
महिला ने काम की जरूरत बताई तो उसने काम दिलाने की बात कही। उसने अपना नाम शाहरुख कुरैशी बताया और खुद को पत्रकार बताया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने अगले दिन दोपहर दो बजे उसी जगह मिलने को कहा। 16 अगस्त को दोबारा मुलाकात हुई तो उसने सिंधी कॉलोनी में एक दुकान दिखाने की बात कही। बाद में भरोसा दिलाकर बाइक से महिला को उसके घर तक छोड़ दिया।
पति की गैरमौजूदगी में पहुंचा घर... महिला के मुताबिक 18 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे शाहरुख कुरैशी बिना सूचना दिए उसके घर पहुंच गया और पति के बारे में पूछने लगा। महिला ने बताया कि पति बड़े बेटे को खिलौने दिलाने रानीपुरा गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी के लिए पानी लेने ऊपर किचन में गई तो वह भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विरोध करने और चिल्लाने की कोशिश करने पर शाहरुख कुरैशी ने उसके बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया और गाल पर थप्पड़ मारा। जातिसूचक अपशब्द कहे और बच्चे को जान से खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि धमकियों के कारण वह डर गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय भी आरोपी ने किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
खबर में फोटो देखकर पहचाना आरोपी... पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद वह डर के कारण चुप रही। करीब 8-10 दिन पहले सांध्य दैनिक अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ में शाहरुख कुरैशी की तस्वीर प्रकाशित होने पर उसने उसे पहचान लिया। इसके बाद उसने पति को पूरी घटना बताई और 14 अक्टूबर को पति के साथ अजाक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर 9 गंभीर धाराओं में केस... पुलिस ने शाहरुख कुरैशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(2)(1), 115(2), 296(बी), 351(3), अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(2)(वी), 3(2)(डब्ल्यू1), 3(1)(द), 3 (1)(ध)तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पाठकों को संदेश
‘खुलासा फर्स्ट’ का उद्देश्य किसी को अकारण टारगेट करना नहीं, बल्कि निर्भीकता से ऐसे सच का खुलासा करना है, जो कहीं न कहीं समाज को नासूर बनकर अंदर ही अंदर खोखला कर रहा हो। ऐसा ही काम पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी कर रहा था।
हमारा उद्देश्य है कि लव जिहाद जैसे घिनौने काम को अंजाम देने वाले लव जिहादियों का सच, उनका असली चेहरा पाठकों के सामने लाए। उनको बेनकाब करें, उनके नामों का निर्भीकता से खुलासा करें। ‘खुलासा फर्स्ट’ अपने सुधी पाठकों से आह्वान करता है कि जिस किसी के भी पास सतीश भाऊ जैसे गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर, और गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कोई जानकारी है या जो ऐसे लोगों से परेशान हैं।
वह खुलकर ‘खुलासा फर्स्ट’ के नंबर 88189-56789 पर सूचना दे सकता है। यदि वह चाहे तो उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। आदतन अपराधी शाहरुख कुरैशी की ब्लैकमेलिंग के शिकार पीड़ित भी संपर्क कर सकते हैं।
‘खुलासा फर्स्ट’ उम्मीद करता है कि आने वाले दिनों में कई पीड़ित सामने आएंगे और निर्भीकता से ऐसे ही कई सनसनीखेज खुलासे होंगे। यहां एक बात कहना बहुत ही जरूरी है कि जिस तरह गीदड़ की खाल में शेर नहीं बना जा सकता, उसी तरह सिर्फ खुलासा नाम से कथित मीडियाबाजी कर ‘खुलासा फर्स्ट’ नहीं बना जा सकता।
संबंधित समाचार

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!