फ्लैट से करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट कैसिनो संचालित करने वाले सात गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट कैसिनो सट्टे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उषा नगर के एक फ्लैट से संचालित हो रहे इस रैकेट के तार दिल्ली और दुबई में बैठे सरगनाओं से जुड़े मिले हैं। सटोरिए डायमंड सर्वर के जरिए ऑनलाइन आईडी बनाकर ग्राहकों को सट्टा खिलाते थे।
पुलिस ने 39 मोबाइल, 3 लैपटॉप, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और 1.40 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। जांच में करोड़ों के ट्रांजेक्शन सामने आने की संभावना है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात करीब 12:40 बजे उषा नगर मेन रोड स्थित साईंनयन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-102 पर दबिश दी।
यहां सात युवक मोबाइल और लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट और कैसिनो सट्टा संचालित करते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
डिजिटल पॉइंट से चलता था सट्टा- एडिशनल डीसीपी क्राइम मीना चौहान के मुताबिक आरोपी दिल्ली और दुबई में बैठे मुख्य सरगनाओं से ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करते थे।
इसके बाद ग्राहकों को लॉगिन आईडी देकर वेबसाइट्स से जोड़ा जाता था, जहां वे क्रिकेट मैच और कैसिनो गेम्स पर दांव लगाते थे। सट्टे की रकम अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाई जाती थी।
बदले में ग्राहकों को डिजिटल पॉइंट दिए जाते थे, जिनसे ऑनलाइन सट्टा खेला जाता था। पुलिस को आशंका है नेटवर्क में म्यूल अकाउंट्स से करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है।
जांच में सामने आया है आरोपियों के पास मौजूद रजिस्टरों और बैंक दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन दर्ज हैं। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है।
शिवपुरी और गुना के निकले आरोपी- पकड़े गए आरोपियों में शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन निवासी शिवपुरी तथा जतिन शर्मा निवासी गुना शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी किराए के फ्लैट में सट्टे का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने फ्लैट से 39 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 एचपी लैपटॉप, 1.40 लाख रुपए नकद, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए हैं।
जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 7.70 लाख रुपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने फ्लैट मालिक को भी जांच में शामिल किया है। पता लगाने में जुटी है फ्लैट किराए पर देते समय सत्यापन किया गया था या नहीं।
मुख्य आरोपी शशांक अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है। सटोरियो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(1), आईटी एक्ट की धारा 66 और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!