खबर
Top News

ट्रस्ट पर गंभीर आरोप: डीजीपी को सौंपी गई 80 पन्नों की शिकायत; SC कांग्रेस के अध्यक्ष बोले- धाम में गुप्त तहखाने बने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 7:25 pm
शेयर करें:
ट्रस्ट पर गंभीर आरोप

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
जिले के आनंदपुर धाम ट्रस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और मप्र अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य प्रदीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को 80 पन्नों की विस्तृत शिकायत सौंपते हुए ट्रस्ट की गतिविधियों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुप्त तहखाने बनाए गए हैं
प्रदीप अहिरवार का आरोप है कि आनंदपुर धाम ट्रस्ट परिसर में अवैध तरीके से बड़े-बड़े गुप्त तहखाने बनाए गए हैं, जिनकी न तो नगर प्रशासन से अनुमति ली गई और न ही किसी संबंधित विभाग को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। उन्होंने आशंका जताई है कि इन तहखानों का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और लोगों को छिपाकर रखने जैसे गंभीर कृत्यों में किया जा सकता है।

कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
शिकायत पत्र में कहा गया है कि आनंदपुर धाम में लंबे समय से आपराधिक और असंवैधानिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी हो गई है।

शोषण और जमीन कब्जाने के आरोप
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों पर युवक-युवतियों के शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप हैं। साथ ही दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर अनैतिक खरीद-फरोख्त किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

अहिरवार का दावा है कि इन मामलों से जुड़े पीड़ितों के बयान, वीडियो सबूत और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बावजूद पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है।

मानव तस्करी की आशंका
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आनंदपुर धाम ट्रस्ट के माध्यम से कुछ लोगों को पंजाब, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में भेजा गया, जहां उन्हें बिना कानूनी प्रक्रिया और आधिकारिक रिकॉर्ड के रखा गया।

इसे मानव तस्करी से जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क की गहन जांच की मांग की गई है। पत्र में भोपाल निवासी अमरीक सिंह, जिसे हवाला कारोबारी बताया गया है, सहित ट्रस्ट से जुड़े प्रभावशाली लोगों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है।

शिकायत के साथ भेजे गए अहम दस्तावेज
डीजीपी को भेजी गई शिकायत के साथ 80 पन्नों में कई अहम दस्तावेज संलग्न किए गए हैं। इनमें ईसागढ़ थाने में आनंदपुर ट्रस्ट से जुड़े महात्माओं और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण, 11 अप्रैल 2025 को आनंदपुर धाम कार्यक्रम से पहले कराए गए चरित्र सत्यापन की रिपोर्ट, 30 जनवरी 2025 को अशोकनगर कलेक्टर को भेजी गई शिकायत की प्रति, और प्रधानमंत्री कार्यालय, सीएम हेल्पलाइन, जिला प्रशासन तथा थाना प्रभारी को भेजी गई पूर्व शिकायतों की कॉपियां शामिल हैं।

प्रदीप अहिरवार ने डीजीपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि यदि आरोप सही हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 16 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 17 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 18 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!