मंत्री पर गंभीर आरोप: आईएएस अधिकारी से अभद्रता और धमकी का मामला गरमाया; किसके लिए कहा- एक इशारे पर म्हें मार देगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश की राजनीति में नेताओं के आचरण को लेकर एक और विवाद सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र में हलचल पैदा कर दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उन्हें गंभीर धमकी भी दी। इस घटना के बाद अफसरशाही में असुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह आरोप
बताया जा रहा है कि मंत्री ने अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाया, जहां करीब आधे घंटे तक तीखी नाराजगी जाहिर करते हुए कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने जैसी धमकी भी दी गई। बताया जाता है कि मंत्री ने अधिकारी से कहा कि एक इशारे पर पूरी सिख कौम तलवारें लेकर तुम्हें खत्म कर देगी। घटना के बाद संबंधित अधिकारी मानसिक रूप से आहत बताए जा रहे हैं और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी मुख्य सचिव अनुराग जैन को दे दी है। साथ ही आईएएस एसोसिएशन के समक्ष भी अपना पक्ष रखा गया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, मामला 17 मार्च 2026 से जुड़ा है, जब अरविंद शाह ने जबलपुर स्मार्ट सिटी का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कामकाज में सुधार के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा शुरू की। इसी दौरान मार्च माह के वेतन वितरण से पहले कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई, जिनमें छह कर्मचारियों का रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं पाया गया। नियमों के तहत उनका वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
कर्मचारी विवाद से बढ़ा मामला
इन कर्मचारियों में दिलप्रीत कौर भल्ला का नाम भी शामिल था, जिनकी उपस्थिति और कार्य को लेकर सवाल उठे थे। 21 अप्रैल को निर्देश दिए गए कि उनका वेतन शर्तों के साथ जारी किया जाए और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके बाद 22 अप्रैल को अरविंद शाह ने उन्हें कार्यालय बुलाकर चर्चा की। बताया जाता है कि इसी घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद मामला अचानक तूल पकड़ गया। उसी दिन राकेश सिंह के आवास से अधिकारी को बुलावा आया।
मंत्री आवास पर क्या हुआ?
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री इस मुद्दे को लेकर काफी नाराज थे। नगर निगम आयुक्त राम अहिरवार पहले से वहां मौजूद थे। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने अरविंद शाह को माहौल शांत रखने की सलाह दी। वे औपचारिक रूप से मंत्री से मिलने पहुंचे, लेकिन वहां कथित रूप से तीखी बहस और अपमानजनक व्यवहार हुआ।
प्रशासनिक हलकों में हलचल
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में चिंता बढ़ा दी है। आईएएस अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है और इसे लेकर औपचारिक स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है। फिलहाल मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और आने वाले दिनों में इस पर सरकार और संगठन की प्रतिक्रिया अहम मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!