सनसनीखेज हत्याकांड: पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट; इलाके में फैली दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
दरभंगा जिले से घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार सुबह खूनी रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी।
इलाके में फैली सनसनी
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक यह वारदात पटर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी इलाके में हुई। आरोपी संदीप दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के डालखोला का रहने वाला है और अपनी पत्नी फुलो कुमारी दास तथा बच्चों के साथ पोल्ट्री फार्म में काम करता था।
पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार सुबह दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में धारदार हथियार और डंडे से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया।
आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश
हमले में पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश भी की, जिसमें वह घायल हो गया।
हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
फिलहाल उसका इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हथियार किया बरामद
वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पारिवारिक विवाद समय रहते सुलझाया जाता तो शायद चार लोगों की जान बच सकती थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!