पूर्व मुख्यमंत्री का सनसनीखेज आरोप: प्रदेश को नशे की तस्करी का अड्डा बना दिया; आंकड़ों का दिया हवाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश की राजनीति में नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश को नशे के कारोबार का बड़ा केंद्र बना दिया गया है।
कमल नाथ ने अपने बयान में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2024 में देशभर में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में से करीब 60 प्रतिशत मामले अकेले मध्यप्रदेश में दर्ज हुए। उनके अनुसार, यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी केवल एक अपराध नहीं, बल्कि युवाओं की पूरी पीढ़ी को बर्बाद करने वाला सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के संगठित अपराध सत्ता की मिलीभगत के बिना संभव नहीं होते। उन्होंने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि रक्षक ही भक्षक बन गए हैं।
कमलनाथ के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्माने के आसार हैं। अब देखना होगा कि राज्य सरकार या सत्ताधारी दल इस आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और तेज होता है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!