कुएं में 3 शव मिलने से फैली सनसनी: एक ही गमछे से बंधे थे पिता और दो बच्चे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
कटंगी थाना क्षेत्र के जरामोहगांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव कुएं में मिले। बच्चों के शव पिता के शरीर से गमछे में बंधे हुए पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रात में बच्चों को लेकर घर से निकला था पिता
जानकारी के अनुसार, जरामोहगांव निवासी श्याम नागेन्द्र (एलआईसी एजेंट) मंगलवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच अपने बेटे वंश (5) और बेटी भूरि (3) के साथ घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन गांव में शादी समारोह होने के कारण शुरुआत में शक नहीं हुआ।
मैदान के पास मिली बाइक, कुएं में दिखे शव
परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव के पास मैदान में उसकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद अनहोनी की आशंका बढ़ी। कुछ दूरी पर बिना मुंडेर वाले कुएं के पास चप्पलें मिलीं। बुधवार को उसी कुएं में तीनों के शव तैरते हुए पाए गए।
ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाट के सहारे तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान बच्चों के शव गमछे से बंधे होने की बात सामने आई।
आत्महत्या की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले एक निजी संस्था में कार्यरत था और बाद में बीमा एजेंट के रूप में काम कर रहा था।
सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में
पुलिस को मृतक के सोशल मीडिया खाते से एक पोस्ट की जानकारी मिली है, जिसमें मृतक की इंस्टा स्टोरी पर 'जीने की आरजू नहीं' लिखा होने की बात सामने आई है। उसने एक दर्दभरा वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था- 'नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता।' पुलिस तीनों की मौत की हर एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!