वरिष्ठ पत्रकार ने की आत्महत्या: नौकरी से हटाए जाने के बाद आर्थिक तंगी झेल रहे थे; पेड़ के नीचे मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मेरठ।
माधवपुरम निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पत्रकार जगत में शोक की लहर फैल गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
दैनिक जागरण में कार्यरत थे पत्रकार
बताया जा रहा है कि राजेश अवस्थी लंबे समय तक दैनिक जागरण के मेरठ संस्करण में कार्यरत रहे। अपने शांत स्वभाव, विनम्र व्यवहार और सहयोगी व्यक्तित्व के कारण वे पत्रकार साथियों के बीच बेहद सम्मानित माने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन का बड़ा हिस्सा संस्थान के साथ बिताया था।
नौकरी से हटाए जाने के बाद तनाव में थे
करीबी लोगों के अनुसार नौकरी से हटाए जाने के बाद वह मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि सीमित वेतन के बावजूद उन्होंने वर्षों तक संस्थान के प्रति निष्ठा बनाए रखी, लेकिन बाद में छंटनी का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई।
पेड़ के नीचे मिला शव
जानकारी के मुताबिक राजेश अवस्थी पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे और आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे थे। शुक्रवार को वह घर से निकले थे, जिसके बाद शनिवार को उनका शव एक पेड़ के नीचे मिला। घटनास्थल से सल्फास की गोलियां भी मिलने की बात सामने आई है।
जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजेश अवस्थी के साथ काम कर चुके पत्रकार साथियों ने बताया कि उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया, लेकिन कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनकी अचानक मौत की खबर से पत्रकार समुदाय स्तब्ध है।
परिवार की मदद की अपील की
पत्रकार संगठनों और साथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए भी सहयोग की अपील की जा रही है।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!