अमरनाथ यात्रा का सुरक्षा कवच तैयार: अर्धसैनिक बलों के 67 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा; अब तक की सबसे बड़ी तैनाती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू ।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने अभूतपूर्व सुरक्षा कवच तैयार किया है। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए 670 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां (करीब 67 हजार जवान) तैनात करने को मंजूरी दी है।
यह अब तक की बड़ी तैनाती मानी जा रही है। यह कंपनियां जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, रेलवे पुलिस और पहले से मौजूद सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी की वाहिनियों के अतिरिक्त हैं।
सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन, हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते, माउंटेन रेस्क्यू टीम, अत्याधुनिक हथियारों व संचार उपकरणों से लैस सुरक्षाकर्मी यात्रा मार्ग और शिविरों के साथ श्रद्धालुओं के काफिले की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
पहले 581 कंपनियों ने संभाली थी सुरक्षा... बता दें कि गत वर्ष यात्रा में 581 कंपनियां तैनात थी। सूत्रों के अनुसार, यात्रा के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना को अंतिम रूप गृह मंत्रालय तथा जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के बाद दिया है।
यात्रा मार्ग से सटे पर्वतीय और वनीय इलाकों में सुरक्षा का जिम्मा मुख्य रूप से सेना ही संभालेगी। कुछे जगहों पर यह जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल को मिलेगी। लखनपुर-जम्मू, जम्मू-ऊधमपुर-बनिहाल-काजीगुंड और श्रीनगर-बालटाल सेक्शन पर अधिकांश जगहों पर रोड ओपनिंग पार्टी की जिम्मेदारी सीआरपीएफ की रहेगी।
रामबन-बनिहाल, ऊधमपुर के आसपास, काजीगुंड-पहलगाम, कंगन-सोनमर्ग, एचएमटी- कंगन व अनंतनाग-श्रीनगर सेक्शन पर राष्ट्रीय राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल भी यह जिम्मेदारी निभाएगी।
रेलवे लाइन पर रहेगी विशेष नजर...श्रीनगर रेलवे लाइन की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जम्मू-ऊधमपुर-कटड़ा-बनिहाल-अनंतनाग-श्रीनगर रेलवे लाइन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
रेलवे लाइन न सिर्फ भौगोलिक रूप से अत्यंत दुर्गम इलाकों से गुजरती है बल्कि कटड़ा से आगे रेलवे लाइन आतंक प्रभावित इलाकों में ही है।
इस बार बन सकता है नया रिकार्ड इस बीच, 15 अप्रैल से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के बाद से अब तक तीन लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु इस वर्ष की श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
श्रद्धालु इस बार नया रिकार्ड बना सकते हैं। तीन जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर संपन्न होगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!