सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की सुरक्षा ध्वस्त: कंपनी की मनमानी से आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

वेतन में कटौती और भ्रष्ट कर्मचारियों की बदसलूकी के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य गेट पर दिया धरना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था अब खुद असुरक्षित हाथों में नजर आ रही है। सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली बीवीजी कंपनी के सुरक्षा गार्डों ने कंपनी प्रबंधन के शोषण और भ्रष्टाचार से तंग आकर अस्पताल के मुख्य गेट पर धरना दिया।
अपनी ड्यूटी छोड़ धरने पर बैठे इन गार्डों का सीधा आरोप है कि कंपनी न केवल उनके वेतन में कटौती कर रही है, बल्कि उसके भ्रष्ट कर्मचारी उनके साथ बेहद खराब व्यवहार कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन कर रहे बाउंसर दीपक श्रीवास ने कंपनी की कार्यप्रणाली का खुलासा करते हुए बताया उनका तय वेतन 12,600 रुपए है, लेकिन इस बार कंपनी ने बिना किसी ठोस कारण के उनके खाते में महज 10,500 रुपए ही डाले।
दर्जनों गार्डों का वेतन अधूरा दिया जा रहा है। ईमानदारी से शिफ्ट पूरी करने के बावजूद मेहनताना काटा जाना कंपनी की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हंगामे की एक बड़ी वजह कंपनी के सीएसओ रवींद्र मालवीय की तानाशाही और वसूली भी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को बीवीजी के भ्रष्ट कर्मचारियों ने उगाही का केंद्र बना दिया है।
ड्यूटी बदलने के नाम पर पैसों की मांग करना और महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करना अब यहां आम बात हो गई है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीएसओ के दुर्व्यवहार के वीडियो वायरल होने के बावजूद एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा है।
नौकरी जाने के खौफ में खामोश रहे इन सुरक्षाकर्मियों का सब्र अब जवाब दे गया है। उनका कहना है कि एक तरफ आर्थिक शोषण और दूसरी तरफ बीवीजी के भ्रष्ट कर्मचारियों की प्रताड़ना के बीच काम करना अब मुमकिन नहीं।
अस्पताल के मुख्य द्वार पर जारी प्रदर्शन ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का खुलासा कर दिया है। यदि समय रहते इन भ्रष्ट तत्वों और शोषण करने वाली कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में अस्पताल की सुरक्षा पूरी तरह ठप हो सकती है।
सुरक्षा गार्डों की मांग है कि काटा गया वेतन तुरंत वापस दिया जाए और बदसलूकी करने वाले सीएसओ को पद से हटाया जाए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!