फर्जी दस्तावेजों से पत्नी को दिलवा दी अनुकंपा नियुक्ति: नगर निगम में नौकरी घोटाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में नौकरी घोटाले की कड़ी में एक और मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक 9 के स्थायी कर्मचारी बाबूलाल पिता सन्नू सिरसिया ने पत्नी रानी को वर्ष 2001 में इसी जोन पर अनुकंपा नियुक्ति दिलवा दी, जिसके लिए फर्जी आदेश का सहारा लिया।
बाबूलाल ने ये नियुक्ति सफाई कर्मचारी सोनिया पति जतिया के स्थान पर दिलवाई, जबकि रानी सोनिया की दूर-दूर तक कोई परिजन नहीं है। रानी के पिता का नाम कन्हैयालाल पथरोड़ है और वो राजगढ़ जिले के निवासी हैं।
निगम की नौकरी और भाजपा की नेतागीरी
करोसिया का ये भी आरोप है कि बाबूलाल सिरसिया निगम के जोन क्र. 9 पर कार्यरत रहते हुए भाजपा की राजनीति कर रहा है। वो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में पदाधिकारी भी बन गया और निगम से वेतन भी प्राप्त करता रहा है। वो भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। बिना काम करे और फर्जी आज्ञा पत्र के जरिए दोनों पति-पत्नी निगम से वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
निगम को एक करोड़ से ज्यादा की क्षति... शिकायत में करोसिया ने कहा है कि दोनों पति-पत्नी अब तक निगम को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की क्षति पहुंचा चुके हैं। ये राशि उनसे वसूल की जाए और उनकी संपत्तियां जब्त की जाए। यहीं नहीं दोनों के विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए।
पहले अस्थायी और फिर 2015 में स्थायी हो गई
करोसिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि नगर निगम के तत्कालीन मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके पुराणिक के नाम से 24 फरवरी 2001 को ये फर्जी आज्ञा पत्र जारी किया गया और इसकी शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद बाबूलाल सिरसिया ने 22 जुलाई 2015 को फिर एक आदेश निकलवाकर पत्नी रानी को स्थायी करवा लिया। इसमें लिखा है कि वर्ष 2001 में रानी की नियुक्ति एक वर्ष के परिवीक्षा अवधि के लिए थी, लेकिन तब से लेकर अब तक उनके खिलाफ कोई शिकायत या जांच नहीं पाई गई तो उन्हें विभागीय अनुशंसा के आधार पर स्थायी किया जाता है।
इस पत्र में ये भी लिखा है कि यदि रानी के विरुद्ध कोई शिकायत मिली कि वो स्थायी करने के योग्य नहीं है तो ये आदेश स्वत: निरस्त माना जाएगा।
महापौर और निगमायुक्त को शिकायत
मामले की शिकायत गत 22 जून को राजेश बालकृष्ण करोसिया ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त क्षितिज सिंघल को की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि बाबूलाल सिरसिया ने वर्ष 2001 में सोनिया पति जतिया के स्थान पर पत्नी रानी को अनुकंपा नियुक्ति दिलवाई, जिसका आज्ञा पत्र फर्जी तौर पर तैयार करवाया गया।
इसका प्रमाण है कि इस पत्र पर न तो सोनिया की मृत्यु की तारीख है और न कोई और जानकारी है। इस फर्जी आज्ञा पत्र पर पत्नी रानी को नौकरी दिलवाने के बाद बाबूलाल सिरसिया ने इस बात को भी छिपाया कि वो खुद निगम की नौकरी में ही हैं।
जबकि नियम है कि अनुकंपा नियुक्ति उसी को मिलती है जिनका कोई परिजन किसी शासकीय नौकरी में न हो। और तो और, रानी सिरसिया को जो नियुक्ति दी गई, उसका कोई रिकाॅर्ड निगम में मौजूद नहीं है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!