हनीट्रैप में मास्टर डेटा की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

एजेंसियों को शक...नेटवर्क फेस टू फेस ब्लैकमेल से ज्यादा डिजिटल कंट्रोल सिस्टम पर करता था काम, जांच पहुंची सिस्टम के भीतर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हनीट्रैप में जेल भेजी गई रेशू चौधरी, श्वेता जैन व अलका से पूछताछ में एसआईटी को सीधे बड़े राज पता न चले हों, लेकिन जांच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एजेंसियों को शक है कि पूरा नेटवर्क फेस टू फेस ब्लैकमेल से ज्यादा डिजिटल कंट्रोल सिस्टम पर काम करता था।
क्राइम ब्रांच को आशंका है कि आरोपियों ने अपने पास मौजूद वीडियो, फोटो और चैट सिर्फ मोबाइल में नहीं रखे थे, बल्कि क्लाउड स्टोरेज, फर्जी ईमेल आईडी और डिजिटल लॉकर जैसे माध्यमों में भी सुरक्षित कर रखे हो सकते हैं। यही वजह है कि मोबाइल जब्त होने के बावजूद एजेंसियों को अब तक वह मास्टर डेटा हाथ नहीं लगा, जिसकी उन्हें तलाश है।
जांच में यह एंगल भी सामने आ रहा है कि पूरा नेटवर्क लोगों को फंसाने तक सीमित नहीं था, बल्कि प्रोटेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम की तरह काम कर रहा था। यानी किससे कब संपर्क करना है, किस थाने में दबाव बनाना है, किस मामले को दबाना है व किसे वायरल की धमकी देकर सौदा करना है कि यह सब तय रणनीति के तहत चलता था।
इंश्योरेंस फाइल के नाम पर डील
सूत्र बताते हैं कि रेशू चौधरी कथित तौर पर वीडियो और फोटो को इंश्योरेंस फाइल की तरह इस्तेमाल करती थी। यदि कोई सौदा बिगड़ता था या संपर्क टूटता था तो संबंधित व्यक्ति पर दबाव बनाने के लिए फुटेज का इस्तेमाल किया जाता था।
यही कारण है कि करोड़ों की डील होने की बात सामने आ रही है। इधर, श्वेता जैन को लेकर जांच एजेंसियों के भीतर यह चर्चा तेज है कि उसने पुराने राजनीतिक और प्रशासनिक संपर्कों को लंबे समय में रखा। एसआईटी अब यह भी जांच रही है कि क्या कुछ प्रभावशाली लोगों ने जांच की दिशा प्रभावित करने या सबूत कमजोर करने की कोशिश की थी।
अलका और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा अहम कड़ी
सबसे अहम कड़ी फिलहाल अलका और इंटेलीजेंस विंग के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा को माना जा रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि पुलिस सिस्टम के भीतर से ही नेटवर्क को इनपुट सपोर्ट मिलता था।
जैसे कौन सा अधिकारी ट्रांसफर हो रहा है, किस कारोबारी पर कौन सी जांच चल रही है, कौन व्यक्ति विवाद में है और किसे आसानी से टारगेट बनाया जा सकता है।
रिटायर्ड अधिकारी, बिचौलिए और कथित सेटलमेंट कराने वालों से हो सकती है पूछताछ
सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ रिटायर्ड अधिकारियों, बिचौलियों और कथित सेटलमेंट कराने वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
जांच एजेंसियों को शक है कि यह मामला केवल हनी ट्रैप नहीं, बल्कि सूचना, प्रभाव और ब्लैकमेल के समानांतर नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जो वर्षों से पर्दे के पीछे सक्रिय था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!