शिकायतों के बोझ तले दबे एसडीएम प्रदीप सोनी को देपालपुर भेजा: कलेक्टर का बड़ा एक्शन; दागदार हुई कार्यशैली तो छीन लिया गया कॉलोनी सेल का रसूख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिकायतों और विवादों के बीच इंदौर जिला प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जूनी इंदौर एसडीएम और कॉलोनी सेल जैसे महत्वपूर्ण प्रभार संभाल रहे संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी से तत्काल प्रभाव से दोनों जिम्मेदारियां वापस ले लीं। उन्हें अब शहर से हटाकर देपालपुर अनुभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के अनुसार एसडीएम प्रदीप सोनी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और उनकी कार्यप्रणाली विभागीय जांच के दायरे में थी। प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को दंडात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले भी इसी विभाग में रहते हुए उन पर गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें हटाया गया था। कलेक्टर द्वारा दोबारा अवसर दिए जाने के बावजूद कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और शिकायतों का सिलसिला जारी रहा।
कलेक्टर के आदेशानुसार कॉलोनी सेल की कमान अब संयुक्त कलेक्टर रोशनी पाटीदार को सौंपी गई है। नजूल जमीनों का रिकॉर्ड तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन मजबूत होगा।
वहीं, सांवेर में ग्रीन फील्ड कॉरिडोर और भू-अर्जन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण करने वाले घनश्याम धनगर को पुनः जूनी इंदौर का एसडीएम बनाया गया है। सांवेर से उनके स्थानांतरण के बाद वहां संयुक्त कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी को एसडीएम नियुक्त किया गया है, जो अब राजस्व प्रकरणों और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कलेक्टोरेट में अधिकारियों के बीच हुआ था विवाद
इस घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में कलेक्टोरेट में अधिकारियों के बीच हुआ विवाद भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य और संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी के बीच शुक्रवार देर शाम कक्ष में कहासुनी हुई। कॉलोनी सेल की कुछ फाइलें लंबित थीं।
वैश्य अपर कलेक्टर कोर्ट की बोर्ड सुनवाई के बाद कक्ष में पहुंचे थे, तभी सोनी फाइलों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए पहुंचे थे। तत्काल हस्ताक्षर न होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला कलेक्टर तक पहुंचा।
कलेक्टर ने इसे सामान्य प्रशासनिक कार्यविभाजन बताया
सूत्रों के मुताबिक वैश्य ने कलेक्टर से स्पष्ट कहा कि या तो सोनी को हटाया जाए या उन्हें अन्यत्र पदस्थ किया जाए। इसके बाद शनिवार दोपहर कलेक्टर ने स्थापना शाखा के अधिकारियों को बुलाकर कार्य विभाजन में संशोधन का आदेश जारी किया। हालांकि कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसे सामान्य प्रशासनिक कार्यविभाजन बताया है।
उनका कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक सुविधा के लिए किया गया है, किसी शिकायत या जांच से इसका संबंध नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयसीमा में जनहित और शासन की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!