खबर
Top News

एसडीएम पर लगे फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोप: विधानसभा में उठा मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 फ़रवरी 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
एसडीएम पर लगे फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र जारी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला मध्यप्रदेश विधानसभा में उस समय उठा, जब मनावर से आदिवासी विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस संबंध में सवाल पूछे।

मांगी जानकारी
विधायक अलावा ने विधानसभा में पूछा कि एसडीएम घनश्याम धनगर ने इंदौर सहित अन्य जिलों में किस अवधि तक एसडीएम के रूप में कार्य किया और इस दौरान उन्होंने कितने जाति प्रमाणपत्र जारी किए।

इसके साथ ही उन्होंने अब तक जारी सभी जाति प्रमाणपत्रों की प्रतियां उपलब्ध कराने और यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या इन प्रमाणपत्रों को जारी करते समय 1950 के निर्धारित मापदंडों का पालन किया गया।

पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी: सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में विधायक को आश्वस्त किया कि मामले से जुड़ी सभी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं और तथ्यों के संकलन के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

ऐसे हुआ खुलासा
विधायक अलावा ने बताया कि उनके पास एसडीएम से जुड़े कई शिकायती आवेदन पहुंचे थे। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक बालिका रिया कुमारी को आदिवासी (एसटी) जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया, जिसके आधार पर उसका नीट परीक्षा में चयन हुआ और इंदौर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला। बाद में जांच में वह प्रमाणपत्र गलत पाया गया।

अलावा ने यह भी कहा कि उसी छात्रा के नाम से अन्य राज्य में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र भी बना हुआ था, जिससे प्रमाणपत्रों की सत्यता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

एसडीएम का जवाब
इस पूरे मामले पर एसडीएम घनश्याम धनगर का कहना है कि यदि किसी भी संदिग्ध प्रमाणपत्र की प्रति सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह नियमबद्ध होती है, जिसमें तहसीलदार की रिपोर्ट, दस्तावेजों की जांच और अन्य औपचारिकताएं शामिल रहती हैं।

निचले स्तर पर फर्जीवाड़े की आशंका
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ स्थानों पर निचले स्तर पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह सक्रिय हुए हैं। कई बार पासवर्ड रखने वाले कर्मचारी एसडीएम की जानकारी के बिना ही प्रमाणपत्र जारी कर देते हैं। कुछ समय पहले इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा भी हुआ था।

बड़ा सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि संदिग्ध जाति प्रमाणपत्रों में एसडीएम की सीधी भूमिका है या नहीं। यदि प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई जाती है, तो मामला कार्रवाई तक पहुंच सकता है। फिलहाल पूरे प्रकरण पर सरकार की जांच और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

4 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

18 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

27 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

43 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!