सरकारी जमीन पर स्कूल का कब्जा, प्रशासन मौन: गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के कर्ताधर्ता गोपाल अग्रवाल पर अवैध निर्माण के आरोप; सवालों से भाग रहे एसडीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कैट राऊ रोड पर सरकारी बेशकीमती जमीन को रसूख के दम पर हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां स्थित कृष्णा उद्योग (खसरा क्रमांक 558/1), जिसे जिला उद्योग केंद्र द्वारा आवंटित और राजस्व विभाग द्वारा अनुमोदित किया गया था, के ठीक बगल की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है।
खसरा क्रमांक 591 की यह जमीन उद्योग विभाग के नाम दर्ज है, लेकिन वर्तमान में यहां गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के कर्ताधर्ता गोपाल अग्रवाल द्वारा न केवल अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिशें की जा रही हैं, बल्कि धड़ल्ले से निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि जिस भूमि पर पूर्व में किसान खेती कर अपना गुजारा कर रहे थे उन्हें बलपूर्वक वहां से खदेड़ दिया गया। स्कूल प्रबंधन अब इस सरकारी जमीन की घेराबंदी कर फेंसिंग करने की पूरी तैयारी में है। अतिक्रमण की यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती, सरकारी जमीन पर नियम विरुद्ध तरीके से अन्य निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं, जो सीधे तौर पर कानून की धज्जियां उड़ाने जैसा है। सरकारी संपत्ति पर इस तरह का खुला अतिक्रमण और अवैध निर्माण बिना प्रशासनिक शह के मुमकिन नहीं दिखता।
जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बार-बार काटा फोन... इस पूरे गंभीर प्रकरण पर जब राऊ क्षेत्र के एसडीम गोपाल वर्मा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बार-बार फोन काट दिया। एक जिम्मेदार अधिकारी का सवालों से भागना और मीडिया के फोन काटना न केवल उनकी कार्यप्रणाली पर गहरा संदेह पैदा करता है, बल्कि यह भी पुख्ता करता है कि सरकारी जमीन को हड़पने के इस खेल में अधिकारियों और कब्जाधारियों के बीच गहरी मिलीभगत है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस अवैध निर्माण पर डंडा चलाता है या सरकारी जमीन इसी तरह रसूखदारों की भेंट चढ़ती रहेगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!