खबर
Top News

भूमाफिया रमेश जाट-सुरेश दुधाले के जरिये सरस्वती गावड़े ने कर दी रजिस्ट्री: अब किसी और को बेचने की साजिश; सर्वसंपन्न नगर के बगीचे के तीन प्लॉट बेच खाने का मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मई 2026, 5:49 pm
शेयर करें:
भूमाफिया रमेश जाट-सुरेश दुधाले के जरिये सरस्वती गावड़े ने कर दी रजिस्ट्री

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुख्यात भूमाफिया और भ्रष्ट बिल्डर रमेश जाट व सुरेश दुधाले ने मिलकर सर्वसंपन्न नगर के बगीचे के जिन तीन प्लॉटों को बेच खाया, उनकी रजिस्ट्री कॉलोनाइजर स्व. संतोष गावड़े की पत्नी सरस्वती गावड़े ने इन दोनों के माध्यम से की है। यानी इन दोनों बेईमान और भ्रष्ट बिल्डरों ने बगीचे की जमीन पर कब्जा कर प्लॉट काटने और बिकवाने में अहम भूमिका निभाई।

नियमानुसार संतोष गावड़े की मृत्यु के बाद प्लॉट आदि का विक्रय पूरे परिवार की सहमति से ही किया जा सकता है। अब जाट और उसके साथी मिलकर बगीचे के बेचे गए प्लॉटों को फिर किसी को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। यानी किसी को अपने जाल में फंसाकर उसे ये प्लॉट बेचकर उसकी गाढ़ी कमाई डुबोने की तैयारी है।

उल्लेखनीय है कनाड़िया रोड के कुख्यात बिल्डर और खुद को एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताकर लोगों पर रौब गांठने वाले कुख्यात भूमाफिया रमेश जाट और उसके साथी भ्रष्ट बिल्डर सुरेश दुधाले ने मानवता नगर से लगे सर्वसंपन्न नगर के बगीचे पर तीन प्लॉट काटकर बेच खाए थे।

इनमें से दो प्लॉट अमित संघवी और एक किसी अन्य को बेचे गए थे। संघवी भी इनका ही साथी बताया जा रहा है। उसके नाम रजिस्ट्री करा दी गई, जिसमें बड़ा खेल हुआ है। रजिस्ट्री कॉलोनाइजर संतोष की पत्नी सरस्वती ने इन दोनों भ्रष्ट बिल्डरों सुरेश और रमेश के माध्यम से की, जबकि संतोष की मृत्यु के बाद पॉवर खत्म हो गया था और कोई भी विक्रय बिना पूरे परिवार की सहमति के नहीं किया जा सकता।

लेकिन दोनों भ्रष्ट बिल्डरों ने अपनी तिजोरी भरने के लिए इन प्लॉटों की रजिस्ट्री सरस्वती गावड़े से करवा दी, जबकि वह इसकी पात्र नहीं हैं। अब जाट-दुधाले का ही खरीददार गुर्गा संघवी इन प्लॉटों के बेचने की फिराक में है।

वह लोगों से कह रहा है कि यहां कोई बगीचा नहीं था और इन प्लॉटों की रजिस्ट्री उसके पास है। ये रजिस्ट्री दिखाकर इन प्लॉटों को बेचने की कोशिश कर रहा है। जो भी व्यक्ति इन प्लॉटों को खरीदेगा वो फंस जाएगा, क्योंकि ये बगीचे की जमीन है और देर-सवेर रिमूवल कार्रवाई होना तय है।

जाट का खुद का घर ही अवैध
सूत्रों ने बताया रमेश जाट ने मानवता नगर में जो खुद का मकान बनाया, वह भी अवैध है, क्योंकि इसकी न तो टीएनसी करवाई गई और न निगम से नक्शा पास है। जिस जगह पर मकान बना, वह मानवता नगर का हिस्सा भी नहीं है। ये भी पता चला है कि जाट ने अपने घर के सामने ही दो और मकान अवैध रूप से बना रखे हैं और उनकी भी कोई टीएनसी या निगम से अनुमति नहीं है।

खुद को एक नेता का खास बताकर रौब गांठता है जाट: भूमाफिया जाट खुद को एक नेता का खास बताकर लोगों पर रौब गांठता है। वह क्षेत्र में अवैध कार्यों को भी संरक्षण देता है और फिर नेता का नाम लेकर अधिकारियों को धमकाता है।

उसने अपने द्वारा बनाए गए अवैध मकानों और बगीचे की जमीन पर कब्जा कर काटे गए प्लॉट को भी नेता के संरक्षण में बचाने की कोशिश की। अब नेता के माध्यम से ही इन प्लॉटों को दोबारा बिकवाने के साथ बिना टीएनसी की अनुमति व निगम से नक्शा पास कराए लोगों को बेचने की फिराक में है।

दुधाले के दो अवैध बंगलों को मिला निगम का नोटिस, जल्द रिमूवल
कनाड़िया रोड के कुख्यात बिल्डर सुरेश दुधाले द्वारा बनाए गए दो अवैध बंगलों को नगर निगम ने नोटिस दिया है। जोन 19 के भवन अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय द्वारा दिए गए नोटिस में रिमूवल की बात कही गई है। यदि दुधाले उचित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तो ये बंगले तोड़ दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में खुलासा फर्स्ट ने खुलासा किया था। कनाड़िया रोड क्षेत्र के कुख्यात और भ्रष्ट बिल्डर सुरेश दुधाले ने मानवता नगर में दो बंगले बिना टीएनसी की मंजूरी और निगम से नक्शा बनवाए ही तान रखे हैं।

वो अब इन्हें बेचने की फिराक में है और करोड़ों रुपए में बेचकर भाग जाएगा। जो खरीदेंगे वो अपने जीवनभर की जमापूंजी लुटा बैठेंगे।

मामले में निगम जोन 19 के भवन अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय ने दुधाले को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि वे इन बंगलों से संबंधित दस्तावेज पेश करें अन्यथा इन्हें रिमूवल कर दिया जाएगा।

ये बंगले कालोनी के बोर्ड से अंदर घुसते ही बने हैं। दोनों बंगले 750-750 स्क्वेयर फीट में बने हैं और दुधाले ने इनके लिए न तो टीएनसी करवाई है और नगर निगम से विधिवत नक्शा पास करवाया है।

जी+1 के इन दोनों बंगलों को वे 1.15 करोड़ प्रति बंगले के हिसाब से बेचकर गायब होने की फिराक में है। उसका गणित ये है कि वो बंगले बेचकर चला जाए और बाद में जब रिमूवल की कार्रवाई हो तो उसका नुकसान खरीदार को ही उठाना पड़े।

इस तरह वो खरीदारों को फांसने की कोशिश कर रहा है। यहां रिमूवल की पूरी संभावना है। अभी रहवासियों को स्टे मिला हुआ है, लेकिन स्टे अवधि खत्म होने के बाद कार्रवाई तय है और दुधाले जैसे बिल्डर लोगों को फांसकर अपनी तिजोरी भर लेते हैं। एक ओर प्रशासन भ्रष्ट बिल्डरों की नकेल कस रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐसे भूमाफिया अब भी जनता को लूटने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

बिल्डर सुरेश दुधाले ने इसके अलावा गोकुल नगर, आलोक नगर में भी प्लॉटों की हेराफेरी कर रखी है। यहां भी उसने प्लॉटों पर कब्जा और उस पर निर्माण कर बेचने का काम किया और अपनी जेब भारी कर रखी है।

अब स्थिति ये है कि जिन लोगों ने ये प्लॉट या मकान खरीद लिए हैं, उनकी जान सांसत में है, क्योंकि एक तो ये कालोनियां अवैध घोषित हो गई हैं और दूसरा ये कि किसी भी वक्त निगम की टीम यहां रिमूवल कर सकती है, क्योंकि अवैध कालोनियों में भी निर्माण तो नहीं किया जा सकता। जाहिर है कि न तो दुधाले ने इनकी टीएनसी कराई है और न निगम से नक्शा पास हुआ है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 14 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 15 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 15 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 15 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 15 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 16 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 16 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 16 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 16 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 16 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 16 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 17 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 17 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 17 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 17 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 17 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!