वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी: मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का
KHULASA FIRST
संवाददाता

नाम-पते और फुटेज देने के बाद भी नहीं टूट रही नींद
हिंदू नेता एकलव्यसिंह गौड़ का पुलिस को अल्टिमेटम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट की मासिक रैंकिंग में चंदन नगर थाने ने चौथी बार बाजी मारी और टॉप पर रहा, पर सराफा थाना और एसीपी फिसड्डी रहे। गत दिनों पांच मुस्लिम युवकों ने सराफा क्षेत्र के व्यापारियों को चाकू-कट्टा अड़ाकर वसूली की धमकी दी थी।
चार दिन पहले हुई वारदात में नाम-पते और फुटेज देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इधर हिंदू नेता एकलव्य सिंह गौड़ ने अल्टिमेटम दे दिया है। उधर, आरोपी आकाओं के जरिए कोर्ट में पेश होने की जुगत में है। व्यापारियों का कहना है पुलिस वसूलीबाजों पर हाथ डालने में इतनी हिचक क्यों रही है?
सराफा पुलिस ने 18 सितंबर की देर रात हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के सचिव व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी नितेश चौरसिया की शिकायत पर मुख्य आरोपी सुनील उर्फ मीनू व्यास, अनीस उर्फ छग्गा, अज्जू शेख, जाकिर और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
अध्यक्ष दीपक खत्री के साथ एसो. ने कल टीआई राजकुमार लिटोरिया से मुलाकात कर सीसीटीवी में हमला करते नजर आ रहे अमान पिता मोहम्मद, जाकिर पिता युसूफ हुसैन, अनवर पिता युसूफ हुसैन निवासी निहालपुरा, अज्जू पिता जलालुद्दीन शेख निवासी जूना रिसाला और अनीश छग्गा कुरैशी निवासी आजाद नगर के नाम और फुटेज दिए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। कहा था बदमाशों का क्षेत्र से दबदबा खत्म करने के लिए जुलूस निकालकर सबक सिखाया जाए। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं हुई।
व्यापारियों का आरोप है बदमाशों के मददगार सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस नेता इम्तियाज बेलिम और मंजूर बेग के आरोपियों को पेश करवाने में जुटे हैं। वहीं, क्षेत्र-3 के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला और विधायक मालिनी गौड़ के हिंदूवादी बेटे एकलव्य गौड़ ने पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। इसके बावजूद पुलिस मामले को हल्के में ले रही है।
कार्रवाई में लगा दिए थे आठ घंटे
अक्ष्यक्ष दीपक खत्री ने बताया पुलिस घटना वाले दिन से ही सुस्त है। घटना के बाद मुकदमा दर्ज करने में आठ घंटे लगाए थे। व्यापारी और नेताओं के लगातार घेराव करने पर केस दर्ज किया था। लेकिन अब गिरफ्तारी में टालमटोल की जा रही है।
बदमाशों ने मार्केट के अंदर घुसकर व्यापारी नितेश के साथ मारपीट कर चाकू की नोंक पर धमकाया था। बीच-बचाव करने आए राकेश साहू से मारपीट, मनीष पामेचा और मनोज हीरानी के साथ धक्का-मुक्की कर कट्टा दिखाकर धमकाया था। आरोपियों ने व्यापारियों को धमकाते हुए कहा था दुकान चलाना है तो हर व्यापारी को 5-5 हजार रुपए महीना देना पड़ेगा। नहीं दिए तो कारोबार नहीं करने देंगे।
संबंधित समाचार

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!