तीसरी मर्तबा रिमांड पर संजय कलवानी: पुलिस बोली- पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग; मोबाइल भी नहीं किया सरेंडर
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस बोली- पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग, मोबाइल भी नहीं किया सरेंडर
मोबाइल छिपाया, माल किया गायब, पुलिस के सवालों पर चुप्पी साधे बैठा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीआरवी बिस्कुट प्रालि कंपनी में करोड़ों की अंदरूनी साजिश का पटाक्षेप होते-होते भी नहीं हो पा रहा। कंपनी का ही पूर्व डायरेक्टर संजय कलवानी पुलिस के सामने ऐसे शातिराना तरीके से पेश आ रहा है, जैसे हर सवाल का जवाब उसके पास है, लेकिन वह देना नहीं चाहता। उसने अभी तक अपना मोबाइल और कंपनी से चोरी किए बिस्कुट व चॉकलेट के कार्टन भी जब्त नहीं कराए। ऐसे में बाणगंगा पुलिस को उसे तीसरी बार रिमांड पर लेना पड़ा। वहीं षड्यंत्रकारी के रूप में रशियन नागरिक गौरव अहलावत और विजय पांचाल का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है 19 फरवरी को जीआरवी बिस्कुट प्रालि कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी ने कंपनी के डायरेक्टर रहे संजय कलवानी पर बाणगंगा थाने में केस दर्ज कराया था। उसने कंपनी में करोड़ों का खेल करने वाले रशियन नागरिक गौरव अहलावत के खिलाफ दायर परिवाद वापस लेकर उसे फायदा पहुंचाया था।
पुलिस ने पहले दो, फिर तीन दिनी रिमांड के बाद कल तीसरी मर्तबा तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आनाकानी कर रहे कलवानी ने दूसरी बार रिमांड लेने पर पूरे षड्यंत्र के पीछे रशियन नागरिक गौरव अहलावत का नाम बताते हुए उससे अपने खाते में मोटी रकम लेना बताया था।
इतना ही नहीं उसने कंपनी को दिवालिया कराने के लिए कंपनी का जीएसटी नंबर भी अहलावत के साथ विजय पांचाल के जरिये सस्पेंड कराने की बात कही थी। कलवानी कंपनी से अपनी कार में तैयार माल के कार्टन चुराकर ले जाता था। इसके चलते पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त उसकी कार जब्त की थी।
चूंकि पूछताछ में अहलावत से अपने अकाउंट में पैसे लेने की बात सामने आई थी। इसके चलते पुलिस अब उसके बैंक अकाउंट की पूरी डिटेल निकालने में जुट गई है। केस को मजबूत करने के लिए पुलिस कलवानी का मोबाइल फोन बरामद करने के लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन वह मोबाइल जब्त नहीं करा रहा। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि उसने कंपनी से चुराए लाखों-करोड़ों के तैयार बिस्कुट और चॉकलेट किन-किन लोगों को बेचे।
अपने भाइयों को बेचा माल
फरियादी के वकील वकील धनेश कुमार मिश्रा के अनुसार कल संजय कलवानी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने तीसरी मर्तबा रिमांड मांगते हुए बताया कि वह पूछताछ में बिलकुल भी को-ऑपरेट नहीं कर रहा। चोरी के माल का पता भी नहीं बता रहा है। अपना मोबाइल फोन भी अब तक सरेंडर नहीं किया।
वहीं खुलासा फर्स्ट को पता लगा है कि कलवानी कंपनी से जो भी माल चुराता, उसे अपने भाइयों की मदद से ठिकाने लगाता था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब आरोपी के भाइयों की भूमिका का भी पता लगा रही है। वहीं गौरव अहलावत और विजय पांचाल की भी तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!