20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों से पहले शहर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग ने दो दिनों के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 20 नमूने लिए। अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस और सुधार सूचना पत्र जारी किए गए।
शिकायतों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच... स्कीम नंबर 78 स्थित द करी किचन में शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया। यहां रसोई में खाद्य पदार्थ खुले रखे मिले। भोजन पर टैगिंग नहीं थी, डस्टबिन खुले थे और भंडारण व्यवस्था भी अव्यवस्थित थी।
कर्मचारियों के चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र और पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने पर तुअर दाल, आटा, मैदा, लौंग सेव और गुलाब जामुन के पांच नमूने लिए गए।
सिलिकॉन सिटी स्थित जेप्टो स्टोर में खराब खजूर बेचने की शिकायत पर जांच की गई। हालांकि, मौके पर संबंधित बैच का माल या समय-सीमा समाप्त हो चुकी खाद्य सामग्री नहीं मिली।
इसी क्षेत्र के थ्री झन्नाट कचौरी से तैयार कचौरी और मिर्च के दो, जबकि झन्नाट कचौरी सेंटर से कचौरी, मैदा और सोयाबीन तेल के तीन नमूने लिए गए। द्वारकापुरी स्थित जय श्री जगदीश्वर नमकीन, स्वीट्स एवं डेयरी से मलाई बर्फी और मिल्क केक के दो नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।
मोमोज निर्माण स्थल पर भी जांच
पाटनीपुरा चौराहे स्थित लव यू पिज्जा एंड सैंडविच पर ऑनलाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर जांच की गई। संचालक नितिन राय ने मोमोज बाहर से खरीदने की जानकारी दी, जिसके बाद निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। वहां से पनीर और मैदा के दो तथा दुकान से वेज स्टीम्ड मोमोज का एक नमूना लिया गया।
निपानिया स्थित स्विन्स्टा ईएनटी प्राइवेट लिमिटेड में निरीक्षण के दौरान जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिले।
डीप फ्रीजर का प्रदर्शन-पटल बंद था और खाद्य तथा गैर-खाद्य वस्तुएं एक साथ रखी थीं। यहां से सिल्वर क्वाइन आटे का एक नमूना लिया गया।नावदा पंथ, धार रोड स्थित ममता फूड्स से फरियाली आलू चिप्स और चरखा आलू मिक्सचर के दो नमूने लिए गए।
वहीं, आरकेएस राधिका वेफर्स, नमकीन, स्वीट्स से आलू चिप्स और पाम ऑयल के दो नमूने एकत्र किए गए। कार्रवाई के साथ विभाग ने जनजागरूकता अभियान भी चलाया।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!