सबनीस ने संघ को दिया करोड़ों का भवन: बच्चों को मिलेगी कोचिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऐसा केवल स्वयंसेवक ही कर सकता है
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनकरराव सबनीस ने अपना करोड़ों का भवन संघ को दान कर दिया, ताकि वहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। उन्हें न केवल मुफ्त शिक्षा, बल्कि अन्य साधन व सुविधाएं भी नि:शुल्क दी जाएंगी।
भवन दान कर सबनीस ने साबित कर दिया कि ऐसा संघ का कोई स्वयंसेवक ही कर सकता है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा एक सोसायटी भी तैयार की है, जो इसी भवन में काम करेगी।
आधुनिक भवन की शुरुआत आज होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य संघ प्रचारक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
आधुनिक भवन के लिए आज होगा भूमिपूजन
संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनकरराव सबनीस मूल रूप से के हैं। उन्होंने संगम नगर में पैतृक मकान यूथ विंग्स वेलफेयर सोसायटी को समर्पित कर दिया है, जो गरीब परिवार के युवाओं के भविष्य को निखारने का काम करेगी। सोसायटी द्वारा यहां आधुनिक भवन तैयार किया जाएगा, जिसका रविवार को भूमिपूजन होगा।
पिता एसपी तो माता संघ की इंदौर फाउंडर: संघ प्रचारक दिनकरराव के पिता मुकुंदराव सबनीस पुलिस अधीक्षक थे। उन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड भी मिला था। उनकी माता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इंदौर की फाउंडर सेविका रही हैं।
इंजीनियरिंग करने के बाद सबनीस ने संघ कार्य चुना और प्रचारक हो गए। इंदौर के विभाग प्रचारक रहे, जो वर्तमान में मालवा प्रांत कहलाता है। सबनीस ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को लेकर देशभर में खूब काम किया।
पढ़ाई व साधन-सुविधाएं नि:शुल्क रहेंगी: सोसायटी के अध्यक्ष हरीश डागुर ने बताया यहां अत्याधुनिक केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें छात्रावास के अलावा लाइब्रेरी भी होगी। केंद्र में यूपीएससी, एमपीपीएससी सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारियां कराई जाएंगी।
पढ़ाने के लिए विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा सोसायटी पर्यावरण संरक्षण और जल संधारण, किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें रसायनमुक्त जैविक खेती के लिए प्रेरित करने, वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देन जैसे न्यूरोपैथी, स्पर्श चिकित्सा, फिजियोथैरेपी, प्राकृतिक चिकित्सा, योगथैरेपी, ध्यान क्रिया और काउंसलिंग आदि के लिए भी काम किया जाएगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!