खबर
Top News

कार में बैठे दंपति-बच्ची पर लट्ठ ले टूट पड़ा बदमाश: दिनदहाड़े गुंडागर्दी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 5:35 pm
शेयर करें:
कार में बैठे दंपति-बच्ची पर लट्ठ ले टूट पड़ा बदमाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बांगड़दा रोड पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बदमाश ने कार में बैठे दंपती और उनकी दो साल की बच्ची को सरेआम धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, नागदा (उज्जैन) निवासी अंकित सैनी अपनी पत्नी संध्या और दो वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को बांगड़दा क्षेत्र में रिश्तेदार को शादी का कार्ड देने आए थे। जब वे कालका माता मंदिर चौराहे से गुजर रहे थे, तभी एक बदमाश ने उनकी कार रोक ली। आरोपी लट्ठ (डंडा) लेकर कार के सामने खड़ा हो गया और चालक पर हमला करने की कोशिश की।

कार में बैठी महिला संध्या अपनी बच्ची के साथ डर के मारे रोने लगी और हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाने लगी। इसके बावजूद बदमाश गालियां देता रहा और पैसे की मांग करता रहा। करीब 10 मिनट तक परिवार दहशत में घिरा रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने सिर्फ वीडियो बनाया, मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

अवैध वसूली का सक्रिय गिरोह... स्थानीय कार चालकों के मुताबिक, मरीमाता चौराहे से छोटा बांगड़दा तक इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। आरोप है कि कुछ बदमाश जानबूझकर बाइक से कार को टक्कर मारते हैं और फिर साथी को घायल बताकर पैसे वसूलते हैं। इस तरह का गिरोह लंबे समय से सक्रिय है।

वीडियो वायरल होने के बाद जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसआई विकास शर्मा के अनुसार, आरोपी की पहचान मंगल शर्मा के रूप में हुई है, जो दुर्गा कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन राहगीरों को धमकाकर अवैध वसूली करता है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इलाके में गश्त बढ़ाने और इस तरह के गिरोहों पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।

थाने पहुंचे फरियादी, पुलिस ने कहा- रविवार को दर्ज करेंगे केस: फरियादी शनिवार शाम को एरोड्रम थाने शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसे पुलिस ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें मौके पर भी ले गई और आरोपी के बारे में पूछताछ की, लेकिन तत्काल कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

फरियादी के मुताबिक, पुलिस ने उसी समय केस दर्ज नहीं किया और कहा कि रविवार को मामला दर्ज कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि घटना का वीडियो उनके पास पहुंच चुका है और जल्द ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 12 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 13 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 13 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 13 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 13 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 13 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 13 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 13 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 13 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 13 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 13 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 14 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 14 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 14 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 14 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!